{"_id":"699c89c1a0e9f4bf230b019a","slug":"video-seven-accused-of-sambhar-hunting-gang-arrested-in-kondagaon-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: मुखबिर की सूचना पर सांभर शिकार गिरोह का पर्दाफाश, सात आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: मुखबिर की सूचना पर सांभर शिकार गिरोह का पर्दाफाश, सात आरोपी भेजे गए जेल
राहुल तिवारी
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:39 PM IST
Link Copied
कोंडागांव। मुखबिर की सूचना के आधार पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यप्राणी सांभर के अवैध शिकार और मांस बिक्री के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के दल ने बाजारपारा निवासी उषा बाई रजक के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आठ प्लास्टिक थैलियों में रखा मांस बरामद किया गया। पूछताछ में संगीता निर्मलकर और उषा बाई ने स्वीकार किया कि मांस वन्यप्राणी सांभर का है, जिसे खाने और बेचने के उद्देश्य से ग्राम उरपुटी, जिला धमतरी निवासी नरसु पिता पिलारू से खरीदा गया था।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों महिलाओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जगदलपुर जेल भेज दिया गया।
मामले की आगे की जांच में वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह के निर्देश पर गठित दल धमतरी पहुंचा और नरसु के घर दबिश दी। पूछताछ में नरसु ने स्वीकार किया कि उसने अपने चार साथियों मुकेश, दुलेश्वर, तुलसी और मैतु के साथ मिलकर सांभर का शिकार किया था तथा 20 फरवरी 2026 को मांस संगीता निर्मलकर को बेचा गया। शिकार के बाद अवशेषों को धमतरी वनमंडल के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक आरएफ 178 में जला दिया गया था।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर 23 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में कोंडागांव पुलिस का भी सराहनीय योगदान रहा, जिसके लिए वन विभाग ने आभार व्यक्त किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।