Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Congress stages protest in Kondagaon against changes to the MNREGA law, targets BJP.
{"_id":"6947f261e487a74f7e0ba341","slug":"video-congress-stages-protest-in-kondagaon-against-changes-to-the-mnrega-law-targets-bjp-2025-12-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव में मनरेगा कानून में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का धरना, भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव में मनरेगा कानून में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का धरना, भाजपा पर साधा निशाना
कोंडागांव में केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नाम और नियमों में बदलाव किए जाने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। एआईसीसी और पीसीसी के निर्देश पर कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चौपाटी मैदान में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना स्थल पर वक्ताओं ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार ने कोई नई जनकल्याणकारी योजना नहीं दी, बल्कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं के नाम बदलकर ही काम चलाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कानून में बदलाव गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ है।
पूर्व विधायक केशकाल संत नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा गांधी विचारधारा से नफरत करती है और गोडसे को पूजती है, यही कारण है कि मनरेगा जैसे कानून के नाम और स्वरूप से छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास नई सोच और नई नीति का अभाव है, इसलिए पुराने कानूनों में संशोधन कर केवल भ्रम फैलाया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष ने कहा कि भाजपा यदि नई योजनाएं बनाती है तो उनके नाम भगवान राम या कृष्ण के नाम पर भी रखे, कांग्रेस को कोई आपत्ति नहीं है। कांग्रेस पार्टी राम विरोधी नहीं है, लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से नफरत भाजपा की गोडसे-प्रेम की मानसिकता को उजागर करती है।
धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने केंद्र सरकार से नाम बदलने की राजनीति बंद करने और वास्तविक जनहित के काम करने की मांग की। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप एवं केबिनेट मंत्री केदार कश्यप की माता स्वर्गीय मनकी देवी कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धरना में जिला, ब्लॉक, मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।