{"_id":"6910869407c81f16b907a247","slug":"raipur-news-arrested-from-mp-procession-taken-out-for-history-sheeter-virendra-tomar-2025-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raipur News: एमपी से हुआ गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का निकाला गया जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: एमपी से हुआ गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का निकाला गया जुलूस
लंबे समय से फरार चल रहा सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। रायपुर पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया और आज रायपुर लाकर सरेआम सड़कों पर पैदल घुमाया।
पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने वीरेंद्र तोमर का चांदनी चौक से लेकर भांटागांव बस स्टैंड तक पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस ने उससे नारे लगवाए— “गुंडागर्दी पाप है, कानून हमारी बाप है।” जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।
हालांकि, इसी बीच वीरेंद्र तोमर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे उठाकर सरकारी वाहन में बैठाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि वीरेंद्र तोमर पर रायपुर के कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें सूदखोरी, धमकी और मारपीट जैसे अपराध शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई जारी है और जल्द ही उसके भाई रोहित तोमर को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अब वीरेंद्र तोमर से उसके नेटवर्क और अवैध गतिविधियों से जुड़ी जानकारी हासिल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।