{"_id":"6ae36901aad205e7c80ccb89","slug":"cg-weather-updete-weather-conditions-in-chhattisgarh-evening-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी बारिश,गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी बारिश,गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें
Thu, 29 Oct 2026 09:10 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:10 PM IST
सार
अनर्ब चक्रवात को लेकर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों में हल्की-मध्यम बारिश हुई। वहीं एक-दो जगहों पर भारी वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में ही दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : CG News
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अनर्ब चक्रवात को लेकर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों में हल्की-मध्यम बारिश हुई। वहीं एक-दो जगहों पर भारी वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में ही दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कैसा रहा गुरुवार का दिन
प्रदेश में गुरुवार का दिन बारिश के नाम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में ही दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कहां पर कितनी हुई बारिश?
सुकमा, कोंटा, नेरहरपुर, धपथौरा -7 सेमी. बारिश दर्ज की गई। तोकापाल, दोरनापाल, बडेरार्पुर, केशकाल, छिंदगढ़, काांके में 6 सेमी, कुकरेल, बलरामपुर, नगरी, बसना, सरोना, कटेकल्याण, बेलरगाांव, राजिम, कुसमी,धमतरी, अमलीपदर, प्रेमनगर, देवभोग, मैनपुर, फरसगाांव, गादीरास, बागबाहरा में 5 सेमी बारिश हुई। इसी तरह माकडी, चारामा, सरायपाली, राजनांदगाांव, पलारी, पेंड्रा रोड, मुकडेगा, करपावांड, लोहांडीगुडा, गुरुर, नानगुर, पथररया, रायपुर, घनौरा, बलौदा, अर्जुंदा, हसौद, छुरा, गरियाबंद -4 सेमी और कुछ और स्थानों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
कल के लिये पूर्वानुमान
प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
30 अक्टूबर के लिये चेतावनी
उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं।
दो दिनों बाद मौसम में बदलाव के संकेत
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने के संकेत हैं। वहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात गिरने और 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवायें चल सकती हैं।
कल कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
30 अक्टूबर को आकाश में सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।