फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh: Vishnu Deo Sai’s major decision ahead of Diwali; dearness allowance for employees increased

छत्तीसगढ़: दिवाली से पहले विष्णु देव साय का बड़ा फैसला, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया

Thu, 29 Oct 2026 10:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Oct 2026 10:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके बाद डीए 60 प्रतिशत हो जाएगा। नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी। फैसले से 3.85 लाख कर्मचारी और 1.5 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।

 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Vishnu Deo Sai’s major decision ahead of Diwali; dearness allowance for employees increased
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि महंगाई भत्ते की संशोधित दरें 1 नवंबर, 2026 से लागू होंगी।

विज्ञापन

उन्होंने एक बयान में कहा, "राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दिवाली से पहले लिया गया यह निर्णय उनके परिवारों को आर्थिक राहत देने के साथ ही त्योहार की खुशियां भी बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस फैसले से राज्य सरकार के लगभग 3.85 लाख कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। बयान में कहा गया है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर हर महीने लगभग 36 करोड़ रुपये और सालाना 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed