{"_id":"6941271e7d205de35d0dd360","slug":"video-protest-ends-in-indira-nagar-slum-ward-councillor-warns-of-surrounding-collectorate-2025-12-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंदिरा नगर बस्ती में प्रदर्शन समाप्त: वार्ड पार्षद की चेतावनी, मांगें नहीं हुई पूरी तो होगा कलेक्ट्रेट का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा नगर बस्ती में प्रदर्शन समाप्त: वार्ड पार्षद की चेतावनी, मांगें नहीं हुई पूरी तो होगा कलेक्ट्रेट का घेराव
कोरबा शहर के मध्य में स्थित इंदिरा नगर बस्ती के लगभग ढाई सौ परिवारों को रेलवे द्वारा मकान खाली करने का नोटिस जारी किए जाने के बाद रेल प्रबंधन के खिलाफ लोगों का जन आक्रोश भड़क उठा। अपनी मांगों को लेकर बस्ती के सैकड़ों लोगों ने शहर के मुख्य चौक पर धरना किया। जिसके कारण चौक के चारों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इलाके में हड़कंप मच गया।
वार्ड पार्षद तामेश अग्रवाल ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जहां जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया है। अगर मांगे पूरे नहीं होती है तो आने वाले दिनों में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा
नायब तहसीलदार दीपक पटेल ने बताया कि बस्ती वासियों ने ज्ञापन सौंपा है। जहां उनकी मांग है कि पहले विस्थापन और मुआवजा दिया जाए तब जाकर रेलवे कार्रवाई करें। इस संबंध में जिला प्रशासन के समक्ष बातें रखे जाएंगे और रेलवे को अवगत कराया जाएगा। फिलहाल, अभी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होगी। कार्रवाई करने से पहले जिला प्रशासन को सूचना रेलवे के द्वारा दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।