{"_id":"6aa7aec85633acf04806c521","slug":"two-bikes-stolen-again-from-korba-medical-college-parking-no-cctv-contractor-changed-but-thefts-continue-korba-news-c-1-1-noi1487-4722148-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में चोरी का खेल, बाइक-मोबाइल गायब, न सीसीटीवी न जिम्मेदारी; अब बदला ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में चोरी का खेल, बाइक-मोबाइल गायब, न सीसीटीवी न जिम्मेदारी; अब बदला ठेका
Mon, 14 Sep 2026 08:31 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 08:31 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था सवालों के घेरे में है। 100 बेड और ट्रामा सेंटर के बाहर से लगातार बाइक चोरी हो रही है, मोबाइल चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर न सीसीटीवी है, न जिम्मेदारी।
विज्ञापन
कोरबा मेडिकल कॉलेज में पार्किंग के नाम पर लूट और चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था सवालों के घेरे में है। 100 बेड और ट्रामा सेंटर के बाहर से लगातार बाइक चोरी हो रही है, मोबाइल चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर न सीसीटीवी है, न जिम्मेदारी। लगातार शिकायतों के बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने पार्किंग का ठेका बदलकर राधा रानी ट्रेडर्स रायगढ़ को दे दिया है।
रूमगड़ा निवासी रोहित शर्मा ने बताया कि वे अपने भाई के बच्चे के जन्म के चलते 5 दिन से 100 बेड अस्पताल में रुके थे। रात में उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक पार्किंग स्टैंड में खड़ी की थी। सुबह तक बाइक वहीं थी, लेकिन दोपहर घर जाने निकले तो गायब मिली।
रोहित ने बताया कि पार्किंग संचालक ने पहले एक घंटा, फिर एक दिन का समय मांगा और बोला थाना मत जाओ, किसी भी हालत में गाड़ी ढूंढ कर दूंगा। मौके पर ठेकेदार का सेठ भी मौजूद नहीं था। रोहित का आरोप है कि 10 रुपये पर्ची के नाम पर वसूले जाते हैं और कहा जाता है पर्ची नहीं कटवाओगे तो चोरी की जिम्मेदारी हमारी नहीं। पार्किंग में एक भी कैमरा नहीं लगा है।
विज्ञापन
मानिकपुर निवासी रितिक उरांव ने बताया कि 1 तारीख को उनकी बाइक इमरजेंसी गेट के पास से चोरी हो गई थी। वे ड्यूटी पर आए थे और चाय पीने ट्रामा गेट गए थे। करीब एक महीने बाद वही बाइक ट्रामा गेट के सामने खटारा हालत में खड़ी मिली।
पूछताछ में पता चला कि चोरों ने बाइक को 5 हजार रुपये में दूसरे लड़के को बेच दिया था। उसके पास कोई कागज नहीं था। गाड़ी की बैटरी, पार्ट्स चोरी हो चुके थे, बॉडी टूटी हुई थी। रितिक को नया सामान लगवाना पड़ा।
लगातार हो रही चोरी से मरीजों के परिजन और स्टाफ में दहशत है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल है। सवाल उठने के बाद प्रबंधन ने अब नया ठेका दिया है, लेकिन पीड़ितों ने पुलिस से पुराने मामलों में कार्रवाई और पार्किंग में सीसीटीवी, रजिस्टर मेंटेन करने की मांग की है।