{"_id":"6aa7baeac99032bf050a9272","slug":"wild-elephant-causes-panic-on-chotia-nh-in-kendai-range-chases-people-filming-videos-traffic-halted-crowd-gathered-korba-news-c-1-1-noi1487-4722166-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: हाईवे पर अचानक आया लोनर हाथी, सेल्फी के चक्कर में लोगों की जान पर बनी; लोगों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: हाईवे पर अचानक आया लोनर हाथी, सेल्फी के चक्कर में लोगों की जान पर बनी; लोगों में मचा हड़कंप
Mon, 14 Sep 2026 05:16 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:16 PM IST
सार
चोटिया में नेशनल हाईवे पर लोनर हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। हाथी को देखने और वीडियो बनाने के लिए लोग करीब पहुंच गए, जिससे हाथी अचानक आक्रामक होकर दौड़ पड़ा। लोग जान बचाकर भागे। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन
चोटिया में एनएच पर गजराज से हड़कंप, VIDEO बनाते लोगों को दौड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा। गणेश उत्सव की धूम के बीच केंदई रेंज के चोटिया में नेशनल हाईवे पर अचानक लोनर हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। हाईवे पर हाथी दिखते ही लोगों की भीड़ जुट गई और मोबाइल से VIDEO बनाने लगे। सेल्फी के चक्कर में कई लोग जान जोखिम में डालते नजर आए, जिसका VIDEO अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि लोगों के ज्यादा करीब आने पर लोनर हाथी आक्रामक हो गया और अचानक दौड़ लगा दी। VIDEO बना रहे लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ सेकंड में हाईवे पर ऐसा नजारा बना जैसे मैराथन दौड़ हो रही हो। मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे बांसबाड़ी है, जहां भोजन की तलाश में हाथी अक्सर आ जाते हैं। इसलिए चोटिया मुख्य मार्ग पर हाथियों का दिखना आम है, लेकिन लोनर हाथी ज्यादा खतरनाक माना जाता है।
विज्ञापन
केंदई रेंज के रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि इस क्षेत्र में 32 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, जिसमें से एक लोनर हाथी झुंड से अलग हो गया है। झुंड से अलग होने के कारण हाथी आक्रामक और गुस्से में रहता है, इसलिए लोगों को उसके पास नहीं जाना चाहिए।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सायरन बजाकर और सावधानी के साथ हाथी को सड़क किनारे से होते हुए जंगल की ओर खदेड़ा गया। लोगों को हाथी के पास जाने से रोका गया।
वन विभाग के कर्मचारी लगातार हाथी प्रभावित क्षेत्र में नजर रखे हुए हैं और पेट्रोलिंग कर रहे हैं। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सड़क किनारे सांकेतिक बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि राहगीर सतर्क रहें।
विभाग ने अपील की है कि हाथी दिखने पर सेल्फी, VIDEO बनाने की कोशिश न करें, शोर न मचाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। लोनर हाथी कभी भी हमला कर सकता है।

चोटिया में NH पर गजराज से हड़कंप, VIDEO बनाते लोगों को दौड़ाया