{"_id":"699d49683200f40d4600a41d","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-3986299-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में पांच करोड़ का गांजा पकड़ा: कंटेनर में बना था गुप्त चैंबर, फिर गांजे की बोरियों से निकला 900 KG नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में पांच करोड़ का गांजा पकड़ा: कंटेनर में बना था गुप्त चैंबर, फिर गांजे की बोरियों से निकला 900 KG नशा
कबीरधाम पुलिस ने आज मंगलवार सुबह करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। यह इस साल जिले में अब तक की सबसे बड़ी गांजा जब्ती मानी जा रही है। यह कार्रवाई एमपी-सीजी बॉर्डर स्थित चिल्फी पुलिस थाना ने की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से राजस्थान की ओर एक नागालैंड पासिंग कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही चिल्फी पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोका। पहली नजर में कंटेनर खाली बॉक्स और सामान से भरा दिखा, लेकिन पुलिस को शक हुआ। बारीकी से जांच करने पर इसके नीचे एक खास तरीके से तैयार गुप्त चैंबर मिला।
चैंबर खोलने पर अंदर गांजे की बोरियां नजर आईं। पुलिस ने कंटेनर से 30 बोरियां बरामद कीं, जिनमें प्रत्येक में करीब 30 किलो गांजा था। कुल वजन लगभग 900 किलो (9 क्विंटल) निकला। बाजार में इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। तस्करी में इस्तेमाल हो रहा कंटेनर भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।
मौके से पुलिस ने आयाज खान को गिरफ्तार किया है, जो भरतपुर, राजस्थान का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह गांजा ओडिशा से लोड कर राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। कंटेनर में पेशेवर तरीके से बने चैंबर से पुलिस को संगठित तस्करी नेटवर्क का अंदेशा है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
कबीरधाम पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। यह जब्ती जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा। इसका उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाना और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।