{"_id":"6ae700fdcfd139048e04164c","slug":"3-smugglers-were-carrying-101-kg-of-ganja-hidden-in-the-roof-of-a-truck-each-sentenced-to-12-years-in-jail-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम गांजा तस्करी: ट्रक की छत में छिपाकर ले जा रहे थे 101 किलो गांजा, तीन तस्करों को 12-12 साल की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम गांजा तस्करी: ट्रक की छत में छिपाकर ले जा रहे थे 101 किलो गांजा, तीन तस्करों को 12-12 साल की जेल
Sun, 01 Nov 2026 02:54 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:54 PM IST
सार
ट्रक की छत के गुप्त स्थान पर छिपाकर गांजे की तस्करी के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को 12-12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जानिए पुलिस ने कैसे पकड़ी थी गांजे की यह खेप और अदालत ने क्या सुनाया फैसला।
विज्ञापन
जिला न्यायालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले की विशेष एनडीपीएस अदालत ने गांजा तस्करी के एक मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने तीन आरोपियों को 12-12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक आरोपी पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
यह सजा 101.070 किलोग्राम गांजा की तस्करी के मामले में दी गई है। अर्थदंड जमा न करने पर आरोपियों को एक-एक साल का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस ने ट्रक क्रमांक RJ 17 GC 9591 की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान ट्रक की छत के गुप्त स्थान में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने चार बोरियों से कुल 101.070 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस मामले में सांवरिया वर्मा, होकम सिंह सोंधिया और कुमेर सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ था। यह अपराध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत दर्ज किया गया था।
विवेचना और आरोप
प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर ने की थी। उन्होंने घटनास्थल से लेकर जब्ती तक के सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए। गवाहों के बयान और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को भी शामिल किया गया। विवेचना पूरी होने के बाद चालान विशेष न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में अभियोजन पक्ष के प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप प्रमाणित हुए।
विज्ञापन
न्यायालय का फैसला
विशेष न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट), कबीरधाम ने मामले में अंतिम फैसला सुनाया। तीनों आरोपियों को 12-12 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया गया। साथ ही उन पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई और मजबूत साक्ष्य संकलन से न्यायालय में आरोप प्रमाणित करने में मदद मिली।