{"_id":"69fc9cf5a31a1e97380ddfec","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4253358-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: धान खरीदी में करोड़ों का घोटाला, तीन उपार्जन केंद्रों में 7 कर्मचारियों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: धान खरीदी में करोड़ों का घोटाला, तीन उपार्जन केंद्रों में 7 कर्मचारियों पर एफआईआर
जांजगीर-चांपा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में किरीत, बिर्रा और कड़ारी धान उपार्जन केंद्रों में धान और बारदाने की भारी कमी पाई गई है। मामले में शासन और समितियों को करीब 1 करोड़ 46 लाख रुपए से अधिक की आर्थिक क्षति होने का खुलासा हुआ है। इसके बाद 7 कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार सेवा सहकारी समिति तुलसी अंतर्गत किरीत उपार्जन केंद्र में 926.68 क्विंटल धान और हजारों बारदाने कम पाए गए। इससे शासन को 31.21 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। मामले में प्रभारी संस्था प्रबंधक ओमकार पटेल, उपार्जन केंद्र प्रभारी निशिकांत पटेल और हमाल मुकद्दम दीपक कुमार कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
इसी तरह बिर्रा उपार्जन केंद्र में रिकॉर्ड के मुताबिक 1347.50 क्विंटल धान होना था, लेकिन जांच में स्टॉक पूरी तरह गायब मिला। यहां 42.64 लाख रुपए की गड़बड़ी सामने आई। मामले में प्रभारी संस्था प्रबंधक एवं केंद्र प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर और कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक देवांगन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं कड़ारी उपार्जन केंद्र में 1902.20 क्विंटल धान कम पाया गया। साथ ही बारदाने में भी भारी कमी मिली। यहां करीब 59.75 लाख रुपए की आर्थिक क्षति का मामला सामने आया है। इस मामले में केंद्र प्रभारी अनमोल सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर कुश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सहकारिता विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस ने संबंधित थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार रिकॉर्ड में हेराफेरी, फर्जी एंट्री और स्टॉक गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।