फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   A severe head-on collision between two trucks occurred on the main road of Amarpur village, in front of the co

कॉलेज के सामने दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत: केबिन में फंसा चालक, कड़ी मशक्कत से निकाला गया

Wed, 23 Sep 2026 03:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 03:14 PM IST
A severe head-on collision between two trucks occurred on the main road of Amarpur village, in front of the co
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र में बुधवार सुबह अमरपुर गांव के मुख्य मार्ग पर कॉलेज के सामने दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का चालक वाहन के केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।

टक्कर के बाद केबिन में फंसा चालक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पेंड्रा-अमरपुर मुख्य मार्ग पर कॉलेज के सामने दोनों ट्रक आमने-सामने आ गए। भिड़ंत के बाद एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला।

हादसे में एक चालक को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। वहीं दूसरे ट्रक के चालक और परिचालक को भी चोटें आई हैं। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

सड़क पर खड़े रहे क्षतिग्रस्त ट्रक, लगा लंबा जाम
हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त ट्रक बीच सड़क पर खड़े हो गए, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मौके पर यातायात को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।

हादसे के कारणों की जांच जारी
पुलिस के अनुसार, फिलहाल दुर्घटना के सही कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। हादसा किस परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। तेज रफ्तार, वाहनों की स्थिति, सड़क की परिस्थिति या चालक की लापरवाही समेत अन्य संभावित कारणों को जांच के दायरे में रखा गया है।

अमरपुर मुख्य मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं: लाड़ली बहना योजना की राशि लेने से भी इनकार, बोलीं- परिवार हो रहे बर्बाद

23 Sep 2026

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

23 Sep 2026

लखनऊ में आयुर्वेद विषय पर बाइक रैली आयोजित, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिखाई झंडी

23 Sep 2026

मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने गांव मंगेवाला में किया डोर-टू-डोर मुहिम का आगाज

फरीदाबाद: एनचएआई ने पुलिस बल के साथ सोतई में सड़क निर्माण शुरू किया

23 Sep 2026
विज्ञापन

Jaipur: पंचायती राज चुनाव के आरक्षण की लॉटरी आज, जिला परिषद से पंचायत समिति तक तस्वीर होगी साफ

23 Sep 2026

कांगड़ा: धर्मशाला गणेश महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, डी.के. भरमौरी, राज जैरी और जाल्पा भजन मंडली ने बांधा समां

23 Sep 2026
विज्ञापन

चंबा के छतराड़ी जातर मेले में लोक संस्कृति का रंग, मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया डंडारस नृत्य

23 Sep 2026

हिसार में अजीत पहलवान गैंग का शार्प शूटर पिन्नी गिरफ्तार, हरियाणा समेत 3 राज्यों में मामले दर्ज

23 Sep 2026

झालावाड़: हाथ में लट्ठ, यूपीएससी का सपना और अब शहर की कमान! 22 साल की याशिका बनीं अकलेरा नगरपालिका अध्यक्ष

23 Sep 2026

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात भर डटे रहे किसान, पुलिस ने कई नेताओं को विरासत में लिया

23 Sep 2026

कानपुर: भीतरगांव में राहत के साथ आफत बनी बारिश, उमस से मिली निजात तो गलियों में जलभराव

23 Sep 2026

कानपुर: भीतरगांव में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से मिली उमस और गर्मी से राहत

23 Sep 2026

फिरोजपुर सब्जी मंडी के कोल्ड स्टोरों में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी

कानपुर: घाटमपुर में बारिश का कहर, अचानक ढहा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार

23 Sep 2026

श्रावस्ती में पुलिस के वाहन से कूदने पर युवक की मौत

23 Sep 2026

VIDEO: आरओबी के हाइट गेज से टकराई बस, मच गई चीख-पुकार; पुलिस ने सुरक्षित निकाले यात्री

23 Sep 2026

भस्म आरती में दिखा महाकाल का अद्भुत रूप: मुखारविंद शृंगार ने मोहा मन, चांदी के मुकुट और मुंड माला से सजे बाबा

23 Sep 2026

गोंडा: देर रात पुलिस और गौतस्करों की मुठभेड़, गोली लगने से दो अपराधी घायल

23 Sep 2026

आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड के बाद बच्चों संग कमरे में कैद हुआ आरोपी

23 Sep 2026

मेरठ: किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने सुशांत सिटी में की पंचायत, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

22 Sep 2026

Meerut: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 221 जोड़ो जीवनसाथी के बंधन में बंधे

22 Sep 2026

Meerut: भोला झाल पर उमड़ा भगवान श्री गणेश विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब

22 Sep 2026

Meerut: हनुमान झांकी के साथ निकली पदयात्रा, भूमि पूजन कर स्थापित की धर्म ध्वजा

22 Sep 2026

Meerut: हस्तिनापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के बीए तृतीय वर्ष के छात्रों ने कॉलेज गेट पर दिया धरना, मवाना भेजने का विरोध

22 Sep 2026

Meerut: गणपति महोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

22 Sep 2026

Meerut: गणेश पूजन के साथ बताया चतुर्थी का धार्मिक महत्व

22 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

22 Sep 2026

Meerut: सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में हुई महाआरती

22 Sep 2026

आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर में पुलिस का आया बयान, इस वजह से हुई तीन लोगों की हत्या

22 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed