फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg Police arrested three accused persons operating an online gambling and betting network

दुर्ग में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा: तीन अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 81 एटीएम कार्ड और 62 पासबुक बरामद

Mon, 22 Jun 2026 05:05 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 05:05 PM IST
Durg Police arrested three accused persons operating an online gambling and betting network
दुर्ग पुलिस ने म्यूल अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन जुआ-सट्टा नेटवर्क संचालित करने वाले तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 81 एटीएम कार्ड, 62 बैंक पासबुक और कई डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई खुर्सीपार थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने की।

आरोपियों द्वारा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाए जाते थे। इन खातों का उपयोग अवैध वित्तीय लेनदेन और ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए किया जा रहा था। आईपीएल सीजन के दौरान रांची (झारखंड) से इस नेटवर्क का संचालन किया गया और अन्ना रेड्डी ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टा कारोबार चलाया जा रहा था।

दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि खुर्सीपार थाना पुलिस ने इस मामले में अजय मिश्रा निवासी सेक्टर-1, एवेन्यू सी, भिलाई, दीपक कुमार निवासी ग्राम नगदोई, जिला नालंदा (बिहार) और करण कुमार सिंह निवासी बालाजी नगर, खुर्सीपार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क, 13 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, 62 बैंक पासबुक, 81 एटीएम कार्ड और पांच चेकबुक बरामद किए हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईटीआई खेल मैदान, खुर्सीपार स्थित बिजली पोल के पास तीन युवक लैपटॉप और मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन जुआ-सट्टा संचालित कर रहे हैं। उनके पास बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज भी मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों की पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप और हार्ड डिस्क बरामद किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने ऑनलाइन जुआ-सट्टा संचालन और अवैध वित्तीय लेनदेन में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अन्ना रेड्डी ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन के जरिए सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे। आईपीएल सीजन के दौरान वे रांची (झारखंड) में रहकर इस नेटवर्क का संचालन करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

स्टांप की किल्लत, कस्टम बॉन्ड और बैंक एग्रीमेंट अटके

22 Jun 2026

रेलवे स्टेशन रोड पर जाम से थमे पहिए

22 Jun 2026

ओम की गूंज के बीच मुरादाबाद में 2200 स्थानों पर हुआ योगाभ्यास

22 Jun 2026

सोनकपुर स्टेडियम में चार हजार लोगों ने किया सामूहिक योग

22 Jun 2026

पुलिस लाइन में जवानों और अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

22 Jun 2026
विज्ञापन

विद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस

22 Jun 2026

सोनकपुर स्टेडियम में दिया निरोगी रहने का मंत्र

22 Jun 2026
विज्ञापन

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज

सीएम योगी सबसे पहले पहुंचेंगे राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, तैयारियां पूरी

22 Jun 2026

हरिद्वार से गंगाजल लेकर घर लौटे शाहजहांपुर के अंकित राजपूत

22 Jun 2026

फिजिक्स के सवालों ने बढ़ाई मुश्किलें, 794 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

22 Jun 2026

गलत स्कूल पहुंचने से दो छात्रों की छूटी नीट परीक्षा

22 Jun 2026

Gurugram: दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे अजीत डोभाल, BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार होंगे शामिल

22 Jun 2026

Faridabad Road Accident: फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार खंभे से टकराकर पलटी, महिला ड्राइवर को आई चोट

22 Jun 2026

छत्तीसगढ़ में आफत बना तूफान: मनेन्द्रगढ़ में तेज आंधी से कई पेड़ धराशाही, तीन दुकानें और मकान आए जद में

22 Jun 2026

पेड़ से लटकता मिला 23 वर्षीय युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

22 Jun 2026

सुनील कुमार को चुना गया पैरावेट संघ का जिला अध्यक्ष

22 Jun 2026

सीएमओ का पीपीगंज के नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

22 Jun 2026

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने लुधियाना में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

22 Jun 2026

अलीगढ़ में सीएम के दौरे को लेकर खैर में विवेक श्री वशिष्ट नजरबंद, सीएम को ज्ञापन सौंपने से रोका

22 Jun 2026

जालौन: सफाई कर्मी से मारपीट पर भड़के कर्मचारी, कोतवाली के बाहर किया प्रदर्शन

22 Jun 2026

रायबरेली के बछरावां में ट्रक व पिकअप में टक्कर, दोनों में वाहनों में लगी आग

22 Jun 2026

सीतापुर में महिला अस्पताल के बाहर युवक को सिरफिरे ने मारा चाकू, हालत गम्भीर

22 Jun 2026

बलिया में हिंसक मामले के बाद गांव में तनाव, VIDEO

22 Jun 2026

फिजिक्स-केमिस्ट्री ने बढ़ाईं मुश्किलें, बायोलॉजी से राहत

22 Jun 2026

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ जीवन की कुंजी है योग: गुलाब देवी

22 Jun 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में सड़क हादसे में दंपती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

22 Jun 2026

गंगा की रेती में योग

22 Jun 2026

सुल्तानपुर में बिल न चुकाने पर होटल में विवाद, चार युवकों की पिटाई, दो अस्पताल में भर्ती

22 Jun 2026

Saharanpur: सवा लाख का इनामी ललन सिंह मुठभेड़ में ढेर, दरोगा हत्याकांड और डकैती में था वांछित

22 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed