{"_id":"69087b16331c0dcc6b092177","slug":"video-a-youth-tried-to-set-himself-on-fire-by-pouring-kerosene-on-himself-but-was-stopped-by-the-soldiers-deployed-on-the-spot-in-dhamtari-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर की आग लगाने की कोशिश, मौके पर तैनात जवानों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर की आग लगाने की कोशिश, मौके पर तैनात जवानों ने रोका
धमतरी कलेक्ट्रेट में आज सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपने ऊपर के केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश किया। जिसे मौके पर तैनात सुरक्षा जवानों ने रोक लिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद रुद्री थाना को इसकी सूचना दी गई।जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ थाना लेकर गई है। कुरुद क्षेत्र के रामपुर निवासी देवेंद्र कुमार साहू ने बताया कि जमीन को लेकर उनके परिवार के साथ विवाद है।जिसकी शिकायत उन्होंने कई जगहों पर किया है।इसके बाद भी उनको कही पर भी न्याय नही मिला।जिससे परेशान होकर युवक केरोसिन लेकर आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट पहुँच गया था। युवक ने अपने ऊपर के केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश कर रहा था, तभी तत्परता दिखते हुए मौके पर तैनात सुरक्षा जवानों ने उसे आत्मदाह करने से रोक लिया।इस मामले में जिला प्रशासन का कहना है कि मामला न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय के मामले में जिला प्रशासन कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता है,साथ ही युवक को समझाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।