{"_id":"6974e7cd9b64dbc7f40d79de","slug":"the-body-of-the-youth-was-found-after-a-six-day-rescue-operation-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-3878578-2026-01-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhamtari News: पैरों में पत्थर बांधकर गंगरेल बांध में फेंका गया शव, छह दिन बाद रेस्क्यू में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari News: पैरों में पत्थर बांधकर गंगरेल बांध में फेंका गया शव, छह दिन बाद रेस्क्यू में बरामद
कांकेर जिले में सनसनीखेज मामले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसके पैरों में पत्थर बांधकर धमतरी के गंगरेल बांध में फेंक दिया गया था। छह दिनों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद युवक का शव बरामद हुआ, जिसे पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी को कांकेर जिले के बीरनपुर गांव निवासी किशन मंडावी देवी नवागांव में मेला घूमने गया था। वहां झूला झूलने के दौरान उसका आकाश झूला वालों से विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई।
मारपीट के बाद किशन भागकर अपने गांव लौट आया और गांव के मोहरगन सोरी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मोहरगन गांव के अन्य लोगों के साथ देवी नवागांव गया। वहां दोबारा विवाद हुआ, जिसमें बाकी लोग भाग निकले और मोहरगन वहीं फंस गया। आरोप है कि आकाश झूला वालों ने मोहरगन को अधमरा होने तक पीटा। इसके बाद से ही वह लापता था।
मामला पुलिस तक पहुंचने पर सात लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पहले मोहरगन की पिटाई की, फिर उसे धमतरी जिले के बारगरी गांव ले गए। वहां उसे नाव पर बैठाकर बांध के गहरे पानी में ले जाया गया, पैरों में पत्थर बांधकर डैम में फेंक दिया गया। छह दिनों के रेस्क्यू अभियान के बाद युवक का शव गहरे पानी से बरामद हुआ। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।