Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Attempt to torch Magarlod (Megha) petrol pump; unidentified person sets two bikes on fire
{"_id":"6ac652f42af58b2c5002c701","slug":"attempt-to-torch-magarlod-megha-petrol-pump-unidentified-person-sets-two-bikes-on-fire-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4807985-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी: मगरलोड पेट्रोल पंप में लगा दी आग, सिरफिरे बदमाश ने दो बाइक को किया आग के हवाले, देखें सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: मगरलोड पेट्रोल पंप में लगा दी आग, सिरफिरे बदमाश ने दो बाइक को किया आग के हवाले, देखें सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:53 PM IST
Link Copied
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मगरलोड थाना क्षेत्र के मेघा गांव में एक बेखौफ सनकी युवक ने आधी रात को पेट्रोल पंप आग लगा दी। मगरलोड पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने पहले तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ जमकर गाली-गलौज की और फिर करीब दो घंटे बाद लौटकर परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पेट्रोल-डीजल की मशीन के नोजल में भी माचिस जलाकर आग भड़काने का प्रयास किया। गनीमत रही कि कर्मचारियों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना एक बड़ा और भयावह विस्फोट हो सकता था।
पूरा मामला धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के मेघा गांव स्थित 'माता रानी फ्यूल्स' पेट्रोल पंप का है। जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात एक अज्ञात संदिग्ध युवक पेट्रोल पंप पहुंचा और बिना किसी ठोस वजह के वहां मौजूद कर्मचारियों से विवाद करते हुए गालियां देने लगा। उस वक्त कर्मचारियों से बहस करने के बाद आरोपी वहां से चुपचाप चला गया। कर्मचारियों को लगा कि विवाद शांत हो गया है, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं थी कि वह युवक किसी बड़ी और खतरनाक साजिश को अंजाम देने की फिराक में है।
घटना सीसीटीवी में कैद
विवाद के ठीक दो घंटे बाद, यानी देर रात वही अज्ञात युवक दोबारा पेट्रोल पंप पर वापस लौटा। इस बार उसके इरादे बेहद खतरनाक थे। उसने पेट्रोल-डीजल की मुख्य मशीनों के पास खड़ी पंप कर्मचारियों की दो मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया और माचिस जलाकर उन्हें आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते दोनों बाइकें धूं-धूं कर जलने लगीं। बदमाश की सनक यहीं नहीं रुकी; उसने ज्वलनशील ईंधन से भरे पेट्रोल पंप के नोजल को भी माचिस की तीली से जलाने का प्रयास किया। आग की लपटें उठती देख पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। कर्मचारियों ने जब बाइक में आग लगे हुए देखा, तो बिना वक्त गंवाए तुरंत वहां रखे फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) का इस्तेमाल किया और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया।
इनका कहना है
हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक दोनों बाइकें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं। घटना की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए धमतरी पुलिस महकमा तुरंत अलर्ट हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसके आधार पर आरोपी की शिनाख्त और उसकी तलाश की जा रही है। भावना पांडेय, पुलिस अधीक्षक धमतरी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।