फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   All gates of Gangrel Dam opened; several areas in the district inundated; control room established.

सीजी: धमतरी में भारी बारिश से जनजीवन ठप, गंगरेल बांध के 14 गेट खुले; 2.50 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा

Sat, 26 Sep 2026 07:42 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 07:42 AM IST
All gates of Gangrel Dam opened; several areas in the district inundated; control room established.
धमतरी जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है। खेतों में पानी जमा होने से किसानों को फसलों के खराब होने की चिंता सताने लगी है। लगातार बारिश के कारण बांधों में भी पानी की आवक बढ़ गई है।

गंगरेल बांध के 14 गेट खोले गए
जलाशयों में पानी की लगातार बढ़ती आवक और जलस्तर को देखते हुए गंगरेल बांध के 14 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से 2 लाख 50 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें रुद्री बैराज के माध्यम से 4 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी नहर में, जबकि 2 लाख 47 हजार क्यूसेक से अधिक पानी महानदी में प्रवाहित किया जा रहा है जलाशय में पानी की आवक और आगामी बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। वहीं सोंढूर जलाशय से करीब 27 हजार क्यूसेक, दुधावा जलाशय से 26 हजार क्यूसेक और मुरुमसिल्ली जलाशय से 12 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। गंगरेल बांध के गेट खुलने और अन्य जलाशयों से पानी छोड़े जाने का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

पढ़ें: बेकाबू पिकअप वाहन खड़े ट्रक से टकराया, पांच लोगों की मौत और छह घायल

नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट
जलाशयों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण महानदी सहित अन्य नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने नागरिकों से नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास नहीं जाने की अपील की है। लोगों से अनावश्यक रूप से नदी-नालों को पार नहीं करने और बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखने को कहा गया है। जलस्तर बढ़ने या बाढ़ की स्थिति बनने पर प्रशासन और स्थानीय अमले के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। जरूरत पड़ने पर नागरिकों से प्रशासन द्वारा चिन्हित सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर तत्काल पहुंचने को कहा गया है।

आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से करें संपर्क
लगातार बारिश और संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों की सहायता के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आपात स्थिति में सहायता के लिए जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07722-232249 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि जरूरत के अनुसार राहत और बचाव कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दुद्धी से रेस्क्यू हुई नन्ही बच्ची को जिलाधिकारी ने गोद में लेकर रखा नाम कीर्ति, VIDEO

26 Sep 2026

150वीं वर्षगांठ पर सोनांचल में हुआ सामूहिक वंदे मातरम का गायन, VIDEO

26 Sep 2026

VIDEO: कदंब की डाल पर बैठे कान्हा, वस्त्रों के लिए गोपियों ने लगाई गुहार; जीवंत हुई द्वापरकालीन चीरहरण लीला

26 Sep 2026

VIDEO: अकबरपुर में मनाया गया बाबा नीम करोरी का 53वां महापरिनिर्वाण दिवस

26 Sep 2026

देहरादून- इको-फ्रेंडली बप्पा को दी भावुक विदाई

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: डीएलएड परीक्षा में विज्ञान और गणित ने बढ़ाई मुश्किल, सामाजिक अध्ययन ने दी राहत

26 Sep 2026

VIDEO: नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, अधिकारियों से मिला बहाली का आश्वासन

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: जांच करने पहुंचे अधिकारी, प्रधान पक्ष ने मचाया बवाल; पिस्तौल लहराने और ग्रामीणों पर हमला कराने का आरोप

26 Sep 2026

बिटिया बेमिसाल : कभी जूते नहीं थे, पहाड़ के कठिन रास्तों पर नंगे पांव दाैड़ीं सीमा की कामयाबी गर्व भर देगी, देश का चमका दिया नाम

26 Sep 2026

VIDEO: आगरा में स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश; भारी बारिश का अलर्ट

25 Sep 2026

करसड़ा कूड़ा संग्रह केंद्र से लोगों की बढ़ी परेशानी, गंदगी से हाल बेहाल; VIDEO

25 Sep 2026

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान;video

25 Sep 2026

पक्का पोखरा की गड्ढायुक्त सड़कों पर भरा पानी, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत; VIDEO

25 Sep 2026

झपकी आने से फोरलेन के किनारे पलटा डीसीएम, VIDEO

25 Sep 2026

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर कार्यशाला, पालिका कर्मचारियों को किया गया जागरूक; VIDEO

25 Sep 2026

भाजपा ने जिले के सभी बूथों पर मनाई दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, VIDEO

25 Sep 2026

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को राैंदा; युवक की माैके पर ही माैत

25 Sep 2026

VIDEO: चंगाई और नौकरी के प्रलोभन में धर्मांतरण का खेल

25 Sep 2026

VIDEO: गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक घायल

25 Sep 2026

VIDEO: प्रेम विवाह के तीन साल बाद दिल्ली में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

25 Sep 2026

VIDEO: घायल युवक की मौत, चालक पर प्राथमिकी

25 Sep 2026

VIDEO: सगी बहनों के छह ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

25 Sep 2026

VIDEO: बासौनी में जमीन के विवाद के बाद झोपड़ी में आग

25 Sep 2026

VIDEO: नौकरी के बहाने फरीदाबाद ले जाकर मूकबधिर को बंधक बनाकर पीटा

25 Sep 2026

VIDEO: सात करोड़ से अधिक से बनेगा किरावली स्मार्ट थाना, एसीपी ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

25 Sep 2026

VIDEO: कुत्ते से टकराकर फिसली बाइक, मासूम समेत दंपती घायल

25 Sep 2026

VIDEO: जल्दबाजी ने ली बैंककर्मी की जान, ओवरटेक करते समय पलटी कार

25 Sep 2026

VIDEO: दीवानी से तारीख कर लौट रहे भाई-बहन को पीटा

25 Sep 2026

VIDEO: महिला की माैत के मामले में पुलिस ने लिखी हादसे की प्राथमिकी

25 Sep 2026

VIDEO: आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी ट्रैफिक बने रविंद्र कुमार

25 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed