{"_id":"695e66fc7b3d7d0345048c33","slug":"video-jamboree-scam-controversy-in-balod-youth-congress-arrives-with-a-bag-full-of-money-stages-protest-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद में जंबूरी घोटाला विवाद, पैसों से भरा बैग लेकर पहुंची युवा कांग्रेस, किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में जंबूरी घोटाला विवाद, पैसों से भरा बैग लेकर पहुंची युवा कांग्रेस, किया विरोध प्रदर्शन
जिले में जंबूरी आयोजन को लेकर उठे घोटाले के आरोपों पर बुधवार को जिला युवा कांग्रेस ने अनोखे अंदाज़ में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता पैसों से भरा प्रतीकात्मक बैग लेकर आयोजन स्थल और जिला शिक्षा विभाग कार्यालय पहुंचे तथा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के खिलाफ तीखा विरोध जताया।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने आरोप लगाया कि जंबूरी आयोजन में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए नियमों के विरुद्ध पसंदीदा ठेकेदारों को काम दिया गया। उन्होंने कहा कि “भ्रष्टाचार की बात हो तो भाजपा सरकार और उसके अधिकारी सबसे आगे रहते हैं।”प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने नोटों से भरा बैग कार्यालय में जमा कराने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बावजूद इसके, कांग्रेसी नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन जारी रखते रहे। इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस महामंत्री आदित्य दुबे, शहर अध्यक्ष साजन पटेल, पार्षद सुमित शर्मा, अजहर तिगाला, दीपक सानू पाल, दिनेश्वर साहू, मयंक राजा, विकास सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।बोकडे ने कहा कि अगर जंबूरी आयोजन में पैसा कम पड़ गया हो, तो “हम युवा कांग्रेस वाले पैसे भेज देंगे,” यह व्यवस्था पर तंज था। बालोद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के नाम से आज प्रदर्शन युवा कांग्रेस द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि मधुलिका तिवारी जो जिला शिक्षा अधिकारी हैं बालोद के उनके द्वारा मनमानी की जा रही है,वास्तविक मामलों में उनका ध्यान नहीं रहता लेकिन दो नंबरी में वो सबसे आगे हैं। इसलिए आज हम पैसों से भरा बैग लेकर पहुंचे हुए है। लेकिन प्रशासन और पुलिस ने आज हमे यहां आकर रोक दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।