{"_id":"699191b302fdd2fcbe09885f","slug":"suspected-of-witchcraft-with-the-body-of-the-innocent-child-buried-lemons-and-lamps-found-near-the-grave-preparations-underway-to-dig-the-grave-balod-news-c-1-1-noi1492-3954014-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balod: दफन मासूम के शव के साथ तंत्र-मंत्र की आशंका, कब्र के पास मिलीं संदिग्ध वस्तुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: दफन मासूम के शव के साथ तंत्र-मंत्र की आशंका, कब्र के पास मिलीं संदिग्ध वस्तुएं
बालोद जिले के थाना गुंडरदेही के अंतर्गत हल्दी चौकी के ग्राम माहुद-बी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कुछ माह पूर्व दफन की गई तीन वर्षीय मासूम बच्ची की कब्र के साथ छेड़छाड़ और तंत्र-मंत्र किए जाने की आशंका से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस अब एसडीएम की अनुमति का इंतजार कर रही है, ताकि शव की स्थिति का जायजा लिया जा सके।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम माहुद-बी निवासी मासूम बच्ची प्रिया साहू (3 वर्ष) की मृत्यु 9 अक्टूबर 2025 को हुई थी। अंतिम संस्कार के बाद उसे गांव के मुक्तिधाम मार्ग पर दफन किया गया था। रविवार को जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने दफन स्थल की मिट्टी को उखड़ा हुआ और अव्यवस्थित देखा।
कब्र के पास मिलीं संदिग्ध वस्तुएं
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जांच करने पर कब्र के पास कटा हुआ नींबू, मिट्टी के जलते हुए दीये और अगरबत्तियां बिखरी मिलीं। ग्रामीणों और परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात तांत्रिकों द्वारा शव के साथ छेड़छाड़ की गई है या उसे निकालने का प्रयास किया गया है।
पुलिस ने दिखाई तत्परता
मृत बच्ची के पिता ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए हल्दी चौकी प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल को अपने घेरे में ले लिया है।
चौकी प्रभारी का बयान: मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम से कब्र खोदने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही शव को बाहर निकालकर जांच की जाएगी कि उसके साथ कोई छेड़छाड़ हुई है या नहीं। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
गांव में पसरा सन्नाटा
इस घटना के बाद से माहुद-बी और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की अंधविश्वास से जुड़ी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि घटना के वक्त गांव में किसी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही तो नहीं थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।