Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
I Love Muhammad: Why did Giriraj Singh share the picture of 'I Love Muhammad'? What was written in the caption
{"_id":"68da53a933656e349804366a","slug":"i-love-muhammad-why-did-giriraj-singh-share-the-picture-of-i-love-muhammad-what-was-written-in-the-caption-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"I Love Muhammad: गिरिराज सिंह ने क्यों शेयर की 'आई लव मोहम्मद' की तस्वीर? कैप्शन में क्या लिखा | Giriraj Singh","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
I Love Muhammad: गिरिराज सिंह ने क्यों शेयर की 'आई लव मोहम्मद' की तस्वीर? कैप्शन में क्या लिखा | Giriraj Singh
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Mon, 29 Sep 2025 03:09 PM IST
Link Copied
बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हाल ही में किया गया सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें आई लव मोहम्मद लिखा हुआ था और इसके साथ उन्होंने जय सनातन जय महादेव भी जोड़ा। इसके बाद उनके पोस्ट पर विभिन्न प्रकार के कमेंट आने शुरू हो गए और पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंटरनेट के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। यूजर्स ने जमकर टिप्पणी करनी शुरू कर दी। कई लोग पोस्ट को देखकर कन्फ्यूज़ हो गए और यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर क्या पोस्ट किया गया है। दरअसल, पोस्ट में आई लव मोहम्मद लिखा हुआ फोटो बड़ा था और कंटेंट छोटा होने के कारण लोग ऊपर लिखा जय सनातन जय महादेव पढ़ना भूल जाते हैं। कमेंट सेक्शन में ट्रॉलर्स उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आए, जबकि उनके समर्थक यह कहते हुए सफाई दे रहे हैं कि यदि कोई सामने से आई लव मोहम्मद रहेगा तो वे आई लव मोहम्मद कहेंगे। फिलहाल गिरिराज सिंह का यह पोस्ट इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है और अब तक हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। कमेंट करने वालों में बेगूसराय के यूजर्स के साथ साथ देश भर के लोग भी शामिल हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि केंद्रीय मंत्री द्वारा किए गए इस पोस्ट का उनके संसदीय क्षेत्र बेगूसराय और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। कुछ दिनों पहले ही बेगूसराय शहर में गिरिराज सिंह फैंस क्लब ने शहर के प्रसिद्ध काली स्थान मंदिर और अन्य मंदिरों पर बैनर और पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टरों में गैर सनातनी और गैर हिंदुओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित करने की बात कही गई थी और फोटो में गिरिराज सिंह हाथ में त्रिशूल लिए दिखाई दिए थे। यह बैनर जिले भर में चर्चा का विषय बना था। अब गिरिराज सिंह के द्वारा फेसबुक पोस्ट किए जाने के बाद से राजनीतिक चर्चा और भी तेज होती दिख रही है। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर समर्थक और विरोधियों के बीच बहस को और गहरा कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।