फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-bjp-loktantra-bachao-bheedtantra-hatao-campaign-october-22-november-5

बिहार: प्रदेश में 22 अक्तूबर से भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान, पांच नवंबर तक चलेगा ये कैंपेन

Wed, 21 Oct 2026 10:04 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 21 Oct 2026 10:04 PM IST
सार

बिहार में भाजपा 22 अक्तूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाएगी। 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी जिलों में प्रेस वार्ता, पदयात्रा, युवा संवाद और विद्यार्थी संवाद आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की रूपरेखा और रणनीति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
bihar-bjp-loktantra-bachao-bheedtantra-hatao-campaign-october-22-november-5
‎प्रदेश अध्यक्ष ने जिला स्तरीय टोली के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भाजपा 22 अक्तूबर से पांच नवंबर तक प्रदेशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाएगी। इस 15 दिवसीय अभियान के माध्यम से पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता, मतदाता सूची की शुद्धता, राजनीतिक जवाबदेही और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा जैसे मुद्दों को जनता के बीच उठाएगी। इस अभियान को लेकर बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक की गई।
विज्ञापन

‎
‎प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए इसे प्रदेश के सभी जिलों में प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति बनाई। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रमों के आयोजन, जिला स्तर पर समन्वय और जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया। पार्टी का उद्देश्य अभियान के जरिए लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर अपना पक्ष जनता के सामने रखना और विपक्ष की नीतियों पर सवाल उठाना है।
विज्ञापन

‎
‎अभियान के तहत सभी जिलों में प्रेस वार्ता, पदयात्रा, युवा संवाद, विद्यार्थी संवाद और प्रबुद्ध जनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस और सीजेपी, की नीतियों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति उनके दृष्टिकोण को लेकर सवाल उठाएगी। पार्टी का आरोप है कि विपक्ष मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता के विश्वास को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा इन आरोपों के संदर्भ में अपना पक्ष रखते हुए जनता के बीच संवाद स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‎
‎अभियान की कार्ययोजना में मतदाता सूची की शुद्धता, मताधिकार की रक्षा, कथित भ्रामक प्रचार और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। इसके साथ ही राजनीतिक जवाबदेही, भ्रष्टाचार के आरोपों और विभिन्न राजनीतिक दलों के दावों को उनके अलग-अलग मानदंडों के आधार पर जनता के सामने रखने पर भी जोर दिया जाएगा।


ये भी पढ़ें- बिहार: एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! मुंगेर की अंकिता की बेगूसराय में संदिग्ध मौत; पति पर गंभीर आरोप

अभियान के तहत राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, महिला अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े विषयों को भी उठाया जाएगा। इसके अलावा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ रैलियां, राष्ट्र चिंतन संवाद, घुसपैठिया हटाओ लोकतंत्र बचाओ इंफ्लूएसर आउटरीच, पत्रिका विशेषांक, साहित्य और पुस्तिकाओं का वितरण, सोशल मीडिया जनसम्पर्क, प्रचार सामग्री जैसे चीजों को शामिल किया जाएगा।
‎
‎भाजपा ने अभियान के जरिए प्रदेशभर में लोकतंत्र और संवैधानिक प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनसंवाद करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed