{"_id":"56e9b2294f1c1b24778b4636","slug":"nagar-palika-will-buy-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"वातानुकूलित एंबुलेंस खरीदेगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वातानुकूलित एंबुलेंस खरीदेगी पालिका
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्यो की जानकारी देते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं पालिका बोर्ड की बुधवार को पालिका सभागार में बैठक हुई। ऑक्सीजनयुक्त वातानुकूलित एंबुलेंस खरीदने समेत तमाम फैसले किए गए। इस दौरान सभासद सलीम चौधरी व आरिफ चौधरी ने नगर के प्रमुख चौराहों व गलियों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइट लगवाने का प्रस्ताव रखा। इस पर सहमति बन गई।
सामुदायिक शौचालय बनवाने को भी मंजूरी दी गई। कुंडा रोड व हफीज रोड पर रिक्शा स्टैंड बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। कब्रिस्तानों की चाहरदीवारी आदि के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। आटो रिक्शा, ठेली, व्यावसायिक कार्यों में लगे ट्रैक्टर-ट्राली, हड्डी व मांस गोदाम के लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया गया।
सभासद फूल सिंह व कर्मचार जावेद के निधन पर शोक प्रकट किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन अफसर अली वारसी, ईओ राजीव कुमार, शब्बीर खलीफा, मुनेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।