{"_id":"e6e14797ca79599eebbf1146d5c59679","slug":"khanan-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर-पंजू सराय में फिर गरजी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर-पंजू सराय में फिर गरजी जेसीबी
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
जिले में प्रतिदिन लाखों घनमीटर मिट्टी की खुदाई करके धरती का सीना छलनी
विज्ञापन
किया जा रहा है। संबंधित थानों की पुलिस की साठगांठ ले खनन का धंधा चल रहा
है। माफिया थाने में मौजूद रहते हैं और ट्रैक्टर ट्रालियों से मिट्टी और
सफेद बालू की ढुलाई होती रहती है। अवैध तरीके से रसीदें भी छपवा ली गई हैं।
हालत यह है कि माफिया कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों के ऊपर ट्रैक्टर भी
चढ़ा चुके हैं। अमरोहा देहात थाने के लालू नगला, लोधीपुर, पिलख सराय,
एबजाबाद, हसनपुर कचिया, अंबरपुर, डाईडेरा, धनौरी अहीर, मउमयचक आदि गांवों
में दिन रात अवैध खनन होते देखा जा सकता है।
