फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   surrender

गैंग रेप के आरोपियों ने किया कोर्ट में समर्पण

Sun, 01 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sun, 01 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
surrender
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति की मृत्यु के
विज्ञापन
बाद डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाना के अबरार से शादी की थी। आरोप है कि सौतेला पिता महिला की नाबालिग बेटी पर बुरी नियत रखता था। इस कारण महिला ने दूसरे पति का घर छोड़ दिया था और बेटी को अमरोहा में एक रिश्तेदार के घर रखकर मदरसे में दाखिला दिला दिया था। एक दिन अबरार रिश्तेदार के घर से किशोरी को मां की बीमारी का बहाना करके साथ ले गए और कई दिन तक अपने साथ रखा और रुपये लेकर किशोरी को कई लोगों के सामने डाल दिया।

13 जुलाई 2013 को महिला ने बेटी को तलाश लिया और कोतवाली में अबरार समेत चार लोगों के खिलाफ गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अबरार को तो जेल भेज दिया जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। डेढ़ साल तक चली विवेचना में कोतवाली पुलिस ने आरोपी आनंद धोबी पुत्र काशीराम निवासी गांव रामनगर डिडौली, योगेंद्र पुत्र गुरबचन सिंह, इंद्रपाल पुत्र मुखराम निवासी गांव नेकपुर मंडी धनौरा का जुर्म खारिज कर दिया।


 लेकिन अगस्त माह में एडीजे प्रथम रमाकांत मिश्र ने तीन सितंबर तक आरोपियों को अदालत में तलब किया था। इसके विरुद्घ आरोपी हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने आरोपियों की याचिका खारिज कर तीन सप्ताह में कोर्ट में समर्पण करने के आदेश दिए। शनिवार को आंनद धोबी और इंद्रपाल ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। दोनों को अदालत से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed