फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Communal Tension in Bilaspur Heavy Stone Pelting Following Minor Dispute Police Fire Tear Gas

बिलासपुर: पुलिस ने 50 उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज किया; वीडियो फुटेज से हो रही आरोपियों की पहचान

Sat, 29 Aug 2026 08:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 08:19 AM IST
सार

बिलासपुर में दो पक्षों में विवाद के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। 50 उपद्रवियों पर केस दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज देखकर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
Communal Tension in Bilaspur Heavy Stone Pelting Following Minor Dispute Police Fire Tear Gas
स्थिति को नियंत्रित करती हुई पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिलासपुर में देर रात हुए बवाल को लेकर पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के अुसार करीब 50 उपद्रवियों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है।  ड्रोन और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान को पुख्ता किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

विज्ञापन



विज्ञापन



दरअसल कल देर रात मामूली विवाद के कारण शहर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस ने बल प्रयोग किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।  हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के 24 लोगों के साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
तनाव को देखते हुए पुलिस बल बड़ी संख्या में मौके पर तैनात किया गया। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। रात करीब एक बजे  से पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती शुरू कर दी गई थी। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  एनएच-45 पर भीषण हादसा: सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टर टैंकर के पलटने से चालक की मौत, इंजन के नीचे दबा मिला शव

अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed