{"_id":"6a91981d617a3eab9000cfa0","slug":"young-man-found-hanging-inside-a-readymade-garment-shop-in-nurpur-kangra-news-c-95-1-kng1014-252685-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर में रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान के भीतर फंदे पर झूलता मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर में रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान के भीतर फंदे पर झूलता मिला युवक
Sat, 29 Aug 2026 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। शहर के अपर चौगान बाजार में रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाले 24 वर्षीय युवक का शव दुकान के भीतर फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतक की राघव पुत्र राकेश कुमार नगर परिषद नूरपुर के वार्ड नंबर तीन का रहने वाला था। राघव के परिजनों ने वीरवार रात को ही उसके लापता होने की रपट पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।
राघव वीरवार दोपहर को खाने के लिए घर नहीं पहुंचा था और देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं सुराग न लगने पर परिजनों ने नूरपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस की ओर से मोबाइल लोकेशन के आधार पर की गई तलाश भी बेनतीजा रही।
इस बीच देर रात तक दुकान का शटर खुला होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। जब दुकान के भीतर शीशे का दरवाजा अंदर लटकी चाबी की मदद से खोला गया तो कैबिन में राघव का शव फंदे से झूलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और शुक्रवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।