फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Sister dies in road accident while returning home after tying Rakhi; son and sister-in-law injured.

बांसवाड़ा: भाई को राखी बांधकर लौट रही बहन की दर्दनाक मौत, बाइक की कार से आमने-सामने भिड़ंत; बेटा-भाभी घायल

Sat, 29 Aug 2026 10:03 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 10:03 AM IST
सार

बांसवाड़ा के मोटागांव थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गनोड़ा-घाटोल मार्ग पर गुंदी वाली रोड के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में भाई को राखी बांधकर लौट रही राजकुंवर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Sister dies in road accident while returning home after tying Rakhi; son and sister-in-law injured.
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में रक्षाबंधन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब भाई को राखी बांधकर घर लौट रही एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मोटागांव थाना क्षेत्र में गनोड़ा-घाटोल मार्ग पर गुंदी वाली रोड के पास शुक्रवार देर शाम बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार राजकुंवर पत्नी कल्याण सिंह, निवासी परतेलिया, सलूंबर की मौत हो गई। दुर्घटना में उनका बेटा युवराज सिंह और नांगवाला निवासी उनकी भाभी लीना कुंवर पत्नी लक्ष्मण सिंह घायल हो गईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

भाई को राखी बांधकर बेटे के साथ लौट रही थीं राजकुंवर

मोटागांव थाना अधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि राजकुंवर शुक्रवार को अपने बेटे युवराज सिंह के साथ नांगवाला स्थित अपने भाई लक्ष्मण सिंह के घर राखी बांधने गई थीं। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद वह देर शाम बेटे के साथ बाइक से गनोड़ा होते हुए सलूंबर लौट रही थीं। उनकी भाभी लीना कुंवर भी उनके साथ गनोड़ा तक आ रही थीं।

विज्ञापन

सामने से आ रही कार से हुई जोरदार भिड़ंत

गनोड़ा से करीब दो किलोमीटर दूर गुंदी वाली रोड के पास पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर सड़क से करीब 10 फीट दूर खेत में जा गिरी। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहनों के टूटे हुए पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, राजकुंवर की मौत

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही महिपाल सिंह, राजेश रोत, छगनलाल, तेजपाल सिंह, धर्मेंद्र समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

हादसे में राजकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पुलिस ने उन्हें और अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजकुंवर को मृत घोषित कर दिया। उनका शव मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में रखवा दिया है।

कार चालक हादसे के बाद फरार

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इसके साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई।

राखी का त्योहार परिवार के लिए बना मातम

राजकुंवर भाई की कलाई पर राखी बांधकर खुशी-खुशी घर लौट रही थीं, लेकिन रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed