{"_id":"6a926a77e63fc939820483b3","slug":"nihang-murdered-at-rakhar-punya-fair-shot-in-chest-body-found-behind-baba-bakala-civil-hospital-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रखड़ पुण्या मेले में पहुंचे निहंग की हत्या: सीने में मारी गई कई गोलियां, सिविल अस्पताल के पीछे मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रखड़ पुण्या मेले में पहुंचे निहंग की हत्या: सीने में मारी गई कई गोलियां, सिविल अस्पताल के पीछे मिला शव
Sat, 29 Aug 2026 10:43 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:43 AM IST
सार
गांव मिगलानी के रहने वाले राजा सिंह रखड़ पुण्या मेले में पहुंचे थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने सीने पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा बकाला साहिब में चल रहे रखड़ पुण्या मेले में शुक्रवार को पहुंचे एक निहंग की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी राजा सिंह के रूप में हुई है। राजा सिंह निहंग सिंह के रूप में मेले में पहुंचे थे।
उनका शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके से बरामद हुआ। शव पर सीने पर गोलियों के निशान मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच के अनुसार राजा सिंह के सीने पर गोली लगने के कई निशान पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने बेहद नजदीक से उस पर फायरिंग की। हालांकि हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि मेले के दौरान या मेले के बाद किसी पुराने विवाद अथवा रंजिश को लेकर राजा सिंह पर हमला किया गया हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर हत्या से जुड़े कारणों और संदिग्धों के बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।