{"_id":"6a92651cc7db7e657d032358","slug":"murder-of-ex-serviceman-wife-in-tarntaran-masked-intruders-cctv-footage-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में पूर्व सैनिक की पत्नी की हत्या: घर में घुसे थे नकाबपोश, करंट लगाकर मारा; सीसीटीवी ने खोला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तरनतारन में पूर्व सैनिक की पत्नी की हत्या: घर में घुसे थे नकाबपोश, करंट लगाकर मारा; सीसीटीवी ने खोला राज
Sat, 29 Aug 2026 10:21 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब
Published by: Nivedita
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:21 AM IST
सार
तरनतारन में पूर्व सैनिक की पत्नी की हत्या कर घर से 70 हजार नकद और ढाई तोले सोना लूटने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। सीसीटीवी फुटेज में घर में दाखिल होते और निकलते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर गांव मलिया में गुरुवार को पूर्व सैनिक की पत्नी की हत्या कर 70 हजार रुपये नकद और करीब ढाई तोले सोने के आभूषण लूट लिए गए। मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पूर्व सैनिक लखविंदर सिंह ने बताया कि वह जंडियाला गुरु स्थित एफसीआई गोदाम में सुरक्षा गार्ड है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह ड्यूटी पर चला गया। बेटा रिक्की भी स्कूल गया था। घर में उसकी पत्नी कुलदीप कौर (39) अकेली थी। करीब 11 बजे घरेलू नौकरानी पहुंची तो कमरे में कुलदीप का शव पड़ा था। उसकी बाजू पर करंट लगने का निशान था। परिवार ने पहले इसे हादसा समझा।
डीवीआर देखने पर खुला लूट का राज
शाम को परिवार ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें सुबह 10:52 बजे मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश युवक घर में दाखिल होते और 11:21 बजे निकलते दिखाई दिए। अलमारी की जांच करने पर 70 हजार रुपये और करीब ढाई तोले सोने के गहने गायब मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना सिटी प्रभारी परमजीत सिंह विरदी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कुलदीप के भाई के इंग्लैंड से लौटने के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार होना है।