{"_id":"25da315ccfde27de26c3fa6c2c6e372c","slug":"achar-sanhita-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन में फंसा प्रत्याशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आचार संहिता के उल्लंघन में फंसा प्रत्याशी
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पलौला निवासी शकील अहमद पुत्र जफर अहमद
विज्ञापन
जिला पंचायत के वार्ड 23 से बसपा समर्थित प्रत्याशी हैं। गुरुवार की रात वह
गांव में चुनाव प्रचार कर रहा था। सूचना पर गांव पहुंची कोतवाली पुलिस ने
चुनाव प्रचार में लगाए गए वाहन की अनुमति संबंधी कागज मांगे तो प्रत्याशी
ने कागज दिखाने से मना कर दिया। इस पर पुलिस गाड़ी को कोतवाली ले आई।
शुक्रवार सुबह तक अनुमति के कागज का इंतजार किया, लेकिन प्रत्याशी कागज लेकर नहीं पहुंचा। इस पर पुलिस ने स्कार्पियो को सीज कर दिया और प्रत्याशी और उसके एक समर्थक मोबीन पुत्र मोहम्मद नबी निवासी गांव कनपुरा के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। निरीक्षक हरप्रसाद ने बताया कि बिना परमीशन गाड़ी से चुनाव प्रचार करने के मामले में प्रत्याशी समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जबकि गाड़ी को सीज कर दिया गया है।