{"_id":"5cf8c96ebdec22070e2bdc2f","slug":"youth-died-in-dumper-accident-people-burning-vehicle-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने कई वाहनों को किया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने कई वाहनों को किया आग के हवाले
Thu, 06 Jun 2019 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने डंपर को किया आग के हवाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक युवक को डंपन ने कुचल दिया, जिससे इसकी मौके पर मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने तीन डंपर फूंक दिए। ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम सदर के पहुंचने पर ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कृष्णा गांव के नानक गौतम को डंपर ने टक्कर मार दी और उसके ऊपर से होकर गुजर गया। इसके बाद लोग इस कदर आक्रोशित हुए कि वाहनों को तोड़ना शुरू कर दिया। घटना स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर आवागमन रोक कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अवैध मिट्टी खनन उद्योग को बंद कराने की मांग को लेकर मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
रात तकरीबन साढ़े 9 बजे एसडीएम गौरव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे लेकिन लोग डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उधर लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मिर्जापुर जाने वाले रास्तों को रोक दिया। वाहनों को दूसरे रास्तों से होकर गुजारा गया। हादसे की बाद गुस्साए लोगों ने सबसे पहले आरोपी डंपर चालक को ही पकड़ना चाहा, लेकिन उसने किसी तरह से भैंसा चौकी में जाकर अपनी जान बचाई। जबकि उसके पीछे चल रहे दो डंपर चालक भीड़ के हाथ लग गए। उनकी भीड़ ने जमकर पिटाई की। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को सीएचसी कछवां भेजा है। उधर भीड़ ने हादसे के बाद वाहनों को निशाना बनना शुरू कर दिया। जहां तीनों डंपर को आग के हवाले कर दिया। वहीं छह मोटरसाइकिलों को तोड़ डाला। भीड़ के हंगामे की वजह से मिर्जापुर जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने आवागमन ठप कर दिया। कछवां-कटका मार्ग से वाहनों को मिर्जापुर के लिए निकाला गया। जबकि भैंसा चौकी और बाड़ापुर के पास वाहनों को रोक दिया गया।