फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World famous Ganga Aarti Varanasi will now be done from terrace, water level near warning point

वाराणसी में गंगा उफान पर: शीतला माता मंदिर के गर्भ गृह में घुसा पानी, चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहीं गंगा, प्रशासन अलर्ट पर

Wed, 04 Aug 2021 12:31 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 04 Aug 2021 12:31 AM IST
सार

दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती अब गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत से होगी। गंगा का जलस्तर मंगलवार को 67.59 मीटर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर पर है। 
 

विज्ञापन
World famous Ganga Aarti Varanasi will now be done from terrace, water level near warning point
वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण मंदिर डूबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा का जलस्तर अब चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार की दोपहर गंगा बड़ी शीतला मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गईं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 67.59 मीटर दर्ज किया गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को गंगा नदी का जल स्तर काशी में प्रति घंटा एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा घाटों का संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। शीतला घाट स्थित माता शीतला मंदिर के गर्भ गृह तक दोपहर में गंगा का पानी पहुंच गया। इसके कारण माता शीतला के मुखौटे को बढ़ते जलस्तर के कारण अहिल्याबाई घाट स्थित अहिलेश्वर महादेव के मंदिर में ले जाना पड़ा। मंदिर के लिंगिया महाराज ने बताया कि माता शीतला की आरती और भोग का स्थान महादेव के मंदिर यानी छत पर कर दिया गया है।
विज्ञापन


शीतला घाट पर मौजूद दुकानों को ऊपर कर दिया गया है। शीतला घाट की गंगा आरती का भी स्थान बदल कर ऊपर की सीढ़ियों पर हो गया है। वहीं घाट की सीढ़ियों को पार करते हुए पानी आसपास के कई मंदिरों में पहुंच गया। इसे देखते हुए अब दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान बदल दिया गया है। आरती अब गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी शीतला माता मंदिर में प्रवेश किया गंगा जल

World famous Ganga Aarti Varanasi will now be done from terrace, water level near warning point
बड़ी शीतला मां मंदिर के गर्भ गृह में गंगा ने किया प्रवेश। - फोटो : सोशल मीडिया।

बता दें कि पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण बनारस में गंगा चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगी हैं। जलस्तर बढ़ने से महाश्मशान मणिकर्णिका पर शवदाह के लिए आने वालों को घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। मणिकर्णिका घाट पानी में डूबने के कारण अब छतों पर शवदाह शुरू हो चुका है।

World famous Ganga Aarti Varanasi will now be done from terrace, water level near warning point
दशाश्वमेध घाट पर सोमवार को घाट की सीढ़ियों पर ऊपर की ओर हुई गंगा आरती। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर मंगलवार को 67.59 मीटर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से अब 2.67 मीटर से भी कम दूर जलस्तर रह गया है। गंगा अब खतरे के निशान बिंदु 71.26 मीटर की ओर अग्रसर हो रही है। इसे देखते हुए नौका संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

वरुणा पार मची खलबली
गंगा के सभी 84 घाटों का संपर्क दो दिन पहले ही टूटने के बाद प्रमुख गंगा घाटों के आरती स्थल भी बदल गए हैं। तेजी से हो रहे बढ़ाव के कारण गंगा के साथ ही वरुणा नदी के किनारे रहने वालों में खलबली मची है। गंगा के पलट प्रवाह के कारण सबसे ज्यादा बाढ़ का कहर वरुणा किनारे रहने वालों को ही झेलना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed