फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman murder in Varanasi Police in search of accused of killing mother

वाराणसी: मां की हत्यारोपी बेटी और दामाद की तलाश, रेड लाइट एरिया में मिला था शव

Thu, 25 Mar 2021 01:44 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Thu, 25 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Woman murder in Varanasi Police in search of accused of killing mother
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित शिवदासपुर रेड लाइट एरिया में मंगलवार देर रात एक महिला का शव मिला था। महिला लालता देवी की हत्या की आरोपी उसकी गोद ली हुई बेटी हिना और दामाद राहुल का बुधवार को भी पता नहीं लगा। लालता के घर से मिली शराब की बोतलों और ग्लास के आधार पर पुलिस यह मान रही है कि वारदात में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे।

विज्ञापन


हत्या के बाद शव को अन्यत्र ले जाकर ठिकाने लगाने की तैयारी थी। इसी बीच आए लालता के भाई की सूचना पर पुलिस आ गई तो सभी मौके से भाग निकले। दोनों के गिरफ्त में आने तक लालता के घर आया उसका भाई और भाभी पुलिस निगरानी में हैं। वहीं, पुलिस की तीन टीमें आरोपी पति-पत्नी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर रेड लाइट एरिया में मंगलवार की देर रात लालता देवी का गला दबाकर और सिर पर वजनी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को दरी में लपेट कर रस्सी से बांध कर मकान के पीछे पोखरे के समीप रखा गया था। बिहार के भभुआ से आए लालता के भाई विजय की सूचना पर हिना और राहुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार को शव भाई को सौंप दिया गया और हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि की गई।

पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या के पीछे संपत्ति विवाद के अलावा बेटी को लेकर उसकी सख्ती के साथ ही कुछ अन्य कारण भी सामने आए हैं। हिना और राहुल अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ कर भागे हैं। लालता के पड़ोसियों से भी दोनों के बारे में पूछताछ की गई है। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। उधर, पुलिस की आवाजाही के कारण बुधवार को रेड लाइट एरिया के अधिकांश घरों के दरवाजे बंद रहे और गली में सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed