{"_id":"5a6893d34f1c1bca798b5915","slug":"wife-saw-foreign-women-with-husband-and-she-beat-her-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेश से डॉक्टर पति लेकर लौटा 'लुगाई', गांव बैठी पत्नी ने यह क्या कर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से डॉक्टर पति लेकर लौटा 'लुगाई', गांव बैठी पत्नी ने यह क्या कर डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
एक महिला ने अपने पति के साथ विदेशी महिला को देखा तो वह तिलमिला उठी। इसके बाद पत्नी ने जो किया वह चौंकाने वाला था। घटना उत्तर प्रदेश के आमजगढ़ की है। आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला...
Trending Videos
पत्नी को देगा हिस्सा
demo pic
जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव निवासी एक युवक रूस से डाक्टरी पढ़कर 22 जनवरी को अपने घर लौटा। उसके साथ एक विदेशी मेम को देखकर मायके से पहुंची पत्नी गुस्से में अपना आपा खो बैठी। इसके बाद उसने अपने पति के साथ मारपीट की और थाने में तहरीर दी।
demo pic
पुलिस ने थाने में पंचायत आयोजित करके दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। मऊ जिले के सोनाडीह अमिला गांव निवासी स्व. चंद्रभान सिंह पटेल की बेटी प्रतिमा की शादी 30 मई 1993 को रौनापार थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव निवासी विनोद सिंह पटेल के साथ हुई थी। प्रतिमा दो बेटी और एक बेटे की मां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
प्रतिमा मऊ जिले के घोसी क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में अध्यापक है। वह अपने बच्चों के साथ वहीं पर रहती है। प्रतिमा सिंह पटेल ने 2010 में अपने पति विनोद सिंह पटेल को एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए रूस भेजा था। 22 जनवरी को विनोद सिंह पटेल पढ़ाई पूरी करके घर लौटा।
विज्ञापन
demo pic
उसके साथ एक विदेशी मेम भी थी, जिसे उसने अपना दोस्त बताया। बुधवार को इसकी जानकारी होने पर प्रतिमा अपने घर चिलबिली पहुंची और विदेशी महिला से दूसरी शादी करने की बात कहते विनोद के साथ मारपीट करने लगी। गांव के लोगों ने मामले में किसी तरह से बीचबचाव किया। घटना के संबंध में प्रतिमा सिंह पटेल ने रौनापार थाने में तहरीर दी। पुलिस ने थाने में पंचायत आयोजित कर समझौता करा दिया।