Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lower court verdicts overturned leading to acquittals in 11 cases in varanasi

अदालत में पलटा फैसला: जब खुली रिहाई की राह, जेल में कट चुके थे 23 साल; पांच साल में 11 मामले आए सामने

Wed, 25 Nov 2026 02:06 PM IST
Pragati Chand रवि प्रकाश सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
रवि प्रकाश सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 25 Nov 2026 02:06 PM IST
सार

वाराणसी से जुड़े कई मामलों में निचली अदालत के फैसले पलटे तो रिहाई की राह खुली, लेकिन तब तक जेल में कई वर्ष गुजर गए थे। पांच साल में 11 मामले सामने आए हैं जिनमें किसी की सजा कम हुई तो किसी को दोषमुक्त करार दिया गया।

विज्ञापन
Lower court verdicts overturned leading to acquittals in 11 cases in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobestock

विस्तार

खुद को बेगुनाह साबित करने की कानूनी लड़ाई में जिंदगी के कई साल जेल की सलाखों के पीछे गुजर गए। जब उच्च न्यायालय से राहत मिली तो किसी के सामने नौकरी और भविष्य बचाने की चुनौती थी। किसी को इस बात का मलाल था कि जितनी सजा सुनाई गई थी उससे कहीं ज्यादा 23 साल की सजा काटनी पड़ी। 

विज्ञापन


पांच साल के अंदर वाराणसी से जुड़े ऐसे 11 मामले सामने आए जिनमें उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए किसी की सजा कम की तो किसी को दोषमुक्त कर दिया। इन मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध शामिल रहे। 
विज्ञापन


कई मामलों में विवेचना और सुनवाई के दौरान आरोपियों को दो से तीन साल तक जेल में रहना पड़ा। जमानत मिलने पर मुकदमे का सामना किया और फैसला आने पर बरी हो गए। कुछ मामले ऐसे भी रहे जिनमें अपीलीय सुनवाई के बाद निचली अदालत ने ही सजा बदल दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

केस-1
कपसेठी थाना क्षेत्र में 2003 में हत्या हुई थी। इस मामले में निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मामला उच्च न्यायालय पहुंचा तो उसे 23 साल तक जेल में रहना पड़ा। फरवरी 2026 में उच्च न्यायालय ने उसे दोषमुक्त कर दिया। तब तक वह 23 साल की सजा काट चुका था।
 
केस-2
शिवपुर से जुड़े एक हत्या के मामले में निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। दोषी ने उच्च न्यायालय में अपील की। उच्च न्यायालय में गैर इरादतन हत्या का दोषी माना और सात साल की सजा सुनाई। इससे पहले दोषी 10 साल की सजा काट चुका था।
 
केस- 3
चोलापुर थाने से मामला है। निचली अदालत ने हत्या के मामले में दोषी करार दिया। साथ ही उम्रकैद की सजा सुनाई। उच्च न्यायालय ने फैसले को पलटते हुए बरी कर दिया। तब तक आरोपी 10 साल की सजा काट चुका था। आरोपी गुवाहाटी में सरकारी नौकरी में कार्यरत है लेकिन बर्खास्त चल रहा था। जेल से बाहर आने के बाद नौकरी दोबारा पाने की लड़ाई लड़ रहा है।

अधिकारी बोले

हमारी न्यायिक व्यवस्था की खूबसूरती है। अपील का प्रावधान इसी उद्देश्य से है कि किसी फैसले से असंतुष्ट व्यक्ति उच्च अदालत में अपना पक्ष रख सके। साक्ष्यों के पुनर्मूल्यांकन का अवसर मिल सके। आपराधिक मामलों में परिस्थितियां, गवाहों के बयान, उपलब्ध साक्ष्य महत्वपूर्ण होते हैं। अपीलीय अदालत में इन्हीं कानूनी पहलुओं के आधार पर फैसले की समीक्षा होती है। -विनय सिंह, एडीजीसी

आपराधिक मामलों में किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने का आधार केवल आरोप नहीं बल्कि ठोस साक्ष्य और विश्वसनीय गवाही होनी चाहिए। विवेचना में छोटी चूक भी गंभीर मामलों में किसी निर्दाेष व्यक्ति के जीवन को प्रभावित कर सकती है। -विकास सिंह, अधिवक्ता फौजदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed