फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi heat will increase due to changing mausam know forecast of IMD

Weather Update: मौसम का मिजाज बदलने से बढ़ेगी गर्मी, जानिए कैसा रहेगा ये हफ्ता, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Mon, 03 Apr 2023 11:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Apr 2023 11:17 AM IST
सार

बीते हफ्ते बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी बढ़ेगी। सोमवार सुबह से ही आसमान साफ है। धूप भी बीते दिन की तुलना में आज तीखी निकली है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ रहने और अच्छी धूप के आसार हैं। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi heat will increase due to changing mausam know forecast of IMD
वाराणसी में खिलकर निकली धूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते हफ्ते बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी बढ़ेगी। सोमवार सुबह से ही आसमान साफ है। धूप भी बीते दिन की तुलना में आज तीखी निकली है। सुबह नौ बजे तापमान 26 डिग्री के आसपास रहा। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 30.7 तो न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बाद बीते दिन सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में इस वजह से गर्मी का अहसास हुआ। शाम को नम हवाएं चलती रहीं। इस वजह से तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ रहने और अच्छी धूप के आसार हैं।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण के प्रायद्वीपीय इलाकों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो इस साल अप्रैल से लेकर जून तक देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ेगी। इस दौरान ज्यादातर दिनों में लू की मार भी ज्यादा सताएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बेमौसम बारिश से यूपी में सबसे ज्यादा वाराणसी में फसल बर्बाद, 23 हजार से अधिक किसानों का डाटा अपलोड

बारिश से मौसम हुआ था सुहाना

Weather Update varanasi heat will increase due to changing mausam know forecast of IMD
वाराणसी में शुक्रवार शाम थी हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

बीते हफ्ते जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम का मिजाज बदला बदला दिखा। इसमें शुक्रवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया था। शनिवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इस कारण रात में सिहरन सा लगने लगा। रविवार को सुबह से ही धूप हुई। दिन में हवा न चलने की वजह से ही धूप तेज रही। इधर पिछले 48 घंटे के आंकड़ों पर गौर करें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 21.0 से कम होकर 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बदले मौसम में ठंडे पदार्थ का सेवन करने से बचें

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिसके कारण लोग सर्दी, वायरल बुखार और बदन दर्द जैसी बीमारियों का सामना कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और उससे होने वाली परेशानियों से बचने के लिए लोगों को ठंडा खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचना चाहिए। जरा सी लापरवाही से तबीयत खराब हो सकती है। बच्चों के प्रति अभिभावकों को सजग रहने की जरूरत है। बताया कि ताजा भोजन करें, थाली में हरी सब्जी, दाल और सलाद का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed