{"_id":"603dba337242d1018d389ffa","slug":"weather-forecast-today-updates-in-varanasi-five-degree-temperature-increases-in-varanasi-purvanchal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: सात दिन में ही पांच डिग्री तापमान बढ़ा, जानें सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: सात दिन में ही पांच डिग्री तापमान बढ़ा, जानें सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम
Tue, 02 Mar 2021 09:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:40 AM IST
विज्ञापन
summer
- फोटो : सुदर्शन झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरह से वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में पखवारे भर से मौसम का मिजाज जिस तरह से बदला है, उससे गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इधर फरवरी महीने में अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद पांच साल का रिकार्ड टूट गया। इधर सात दिन में पारा पांच डिग्री बढ़ गया।
विज्ञापन
मंगलवार को भी तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। दोपहर होते-होते धूप तेज हो जाएगी, जिससे गर्मी सताने लगती है। सोमवार को दिन में अन्य दिनों की तुलना में धूप अधिक तीखी रही, जिसकी वजह से गर्मी भी बढ़ी रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, जब तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा तब तक मौसम में बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
आम तौर पर इस समय अधिकतम तापमान 28 से 30 और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री सेल्सियस ही रहता है। पिछले पंद्रह दिन से ही अचानक मौसम में बदलाव से लोग परेशान हो गए हैं। सोमवार को सुबह हवा में हल्की नमी जरूर रही लेकिन दोपहर तक धूप बहुत तेज हो गई। शाम को तो और गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही थी और पंखा चलाकर ही लोग कार्यालय और घरों में रहे।
विज्ञापन
सात दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 23 फरवरी को अधिकतम 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जबकि एक मार्च को 34 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी 13.1 से बढ़कर 17.5 तक पहुंच गया।