{"_id":"677a80b1c63376e91700c64a","slug":"wake-up-municipal-corporation-open-your-eyes-the-fight-started-on-the-bonfire-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : उठो उठो नगर निगम, आंखें खोलो, अलाव पर शुरू हुआ संग्राम, सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : उठो उठो नगर निगम, आंखें खोलो, अलाव पर शुरू हुआ संग्राम, सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sun, 05 Jan 2025 06:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 05 Jan 2025 06:23 PM IST
सार
बढ़ती ठंड में अलाव को लेकर विरोध के स्वर बुलंद होते नजर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया है कि अलाव की व्यवस्था पूर्ण नहीं है।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रचंड ठंड के बीच अलाव को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के नेता आयुष्मान चन्द्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मछोदरी तिराहा पर विरोध कर चौराहे व तिराहे गलियों में सही तरीके से आलाव ना मिलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हाथों में तख्ती लेकर नारे लगाए और कहा कि हर चौराहे पर तिराहे पर गलियों में व्यवस्थित ढंग से अलाव की व्यवस्था की जाए जिसे जीव जंतुओं को राहत मिल सके। बता दें कि हर साल की तरह नगर निगम इस बार भी व्यवस्था के दावे कर रहा है लेकिन सपा के इस सवाल के बाद अब देखना ये होगा कि नगर निगम का व्यवस्था वाला जवाब क्या होता है?
विज्ञापन