फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Voter Awareness drawing and slogan competition Winner of declared competition was organized by Amar Ujala

मतदाता जागरूकता: ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता घोषित, अमर उजाला की ओर से आयोजित हुई थी प्रतियोगिता

Wed, 13 Apr 2022 01:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Apr 2022 01:06 PM IST
सार

लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला की ओर से आयोजित  स्लोगन और ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी गई। 

विज्ञापन
Voter Awareness drawing and slogan competition Winner of declared competition was organized by Amar Ujala
तस्वीरें बनातीं छात्राएं - फोटो : फाइल

विस्तार

लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला की ओर से स्लोगन और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। वाराणसी के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। मंगलवार को निर्णायकों ने अमर उजाला के चांदपुर स्थित कार्यालय में बच्चों द्वारा बनाई गई ड्राइंग और स्लोगन का अवलोकन किया। इसके बाद विजेताओं के नामों की घोषणा की। विभिन्न स्कूलों से तीन होनहारों को चुना गया।

विज्ञापन


निर्णायकों की भूमिका में काशी विद्यापीठ ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, डॉ. शत्रुध्न प्रसाद, राजकीय महाविद्यालय सेवापुरी में हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमलेश कुमार वर्मा रहे।  

विज्ञापन

इस तरह का आयोजन सराहनीय कार्य

इस मौके पर डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ इस तरह की गतिविधियां व्यक्तित्व विकास में सहायक होती है। अमर उजाला की ओर से बच्चों के लिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन करना एक सराहनीय कार्य है।  डॉ. शत्रुध्न प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कई बच्चों ने चित्रों के माध्यम से मतदान को लेकर जो संदेश दिया है, इससे पता चलता है कि उनमें कला और विषय को लेकर अच्छी समझ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कमलेश कुमार वर्मा ने कहा कि अमर उजाला द्वारा बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करना एक नेक पहल है। प्रतियोगिताओं के जरिये बच्चों की प्रतिभा तो सामने आती ही है, उनमें प्रतियोगी की भावना भी पैदा होगी। 


ये हैं विजेता

आर्य महिला इंटर कॉलेज चेतगंज 
ड्राइंग : जया लाल, कक्षा 10, अनामिका विश्वकर्मा, कक्षा 12
स्लोगन : उजमा, कक्षा 9

कमलापति त्रिपाठी गर्ल्स इंटर कॉलेज
ड्राइंग: रुचि गुप्ता, कक्षा 10-ए, सलमा खातून, कक्षा 10
स्लोगन: गौरी यादव, कक्षा 10

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
ड्राइंग : सुभा सिंह, कक्षा 10 बी, साक्षी वर्मा, कक्षा 12बी
स्लोगन : अंशिका प्रजापति, कक्षा 10बी

राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज 
ड्राइंग : आयुष मौर्या, कक्षा नौ बी, उदय नारायण, कक्षा 12
स्लोगन : रोहित पटेल, कक्षा 9बी

हैप्पी मॉडल स्कूल 
ड्राइंग : गौरी, कक्षा नौ, स्नेहा सिंह, कक्षा नौ
स्लोगन : दीपशिखा, कक्षा 9

बसंत कन्या इंटर कॉलेज, कमच्छा
ड्राइंग : रानी खरवार, कक्षा 12, मुस्कान सिंह, कक्षा 12
स्लोगन : आकांक्षा कुमारी, 11

बीटीएस कमच्छा
ड्राइंग : आकाश पटेल, कक्षा 10बी, विनायक कुमार, कक्षा 10बी
स्लोगन : विवेक शर्मा कक्षा 10ए

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मलदहिया
ड्राइंग : संजना चौहान, कक्षा 11, कुमारी किरण, कक्षा 11बी
स्लोगन : रिया, कक्षा 10

गुरु नानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज
ड्राइंग : आस्था, कक्षा 9, श्रृष्टि चौरसिया, कक्षा नौ बी
स्लोगन: बंदना गुप्ता, कक्षा 9

निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज
ड्राइंग : तान्या सिंह,10 ई, काजल साहू, 9
स्लोगन : संध्या मौर्या, कक्षा 11

रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिगरा
ड्राइंग : ओम प्रजापति, 12, शिवा पटेल, 10 
स्लोगन : सक्षम जायसवाल, कक्षा 12

कमलापति त्रिपाठी ब्वॉयज इंटर कॉलेज
ड्राइंग : निखिल कन्नौजिया, 11, सोनू कुमार, 11ए
स्लोगन : देवेश मौर्या, कक्षा 9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed