फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Virendra singh mast BJP candidate from ballia in loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने बलिया के सांसद का काटा टिकट, वीरेंद्र सिंह 'मस्त' के नाम पर लगाई मुहर

Wed, 27 Mar 2019 01:18 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 27 Mar 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Virendra singh mast BJP candidate from ballia in loksabha election 2019
वीरेंद्र सिंह 'मस्त' - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने जिले के निवासी और भदोही से तीन बार सांसद रहे वीरेंद्र सिंह 'मस्त' को बलिया लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। इसको लेकर भाजपाजनों में काफी खुशी है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त दूसरी बार बलिया लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वे तीन बार भदोही का सांसद रह चुके है।

विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह का जन्म 21 अक्तूबर 1956 में बलिया के दोकटी गांव में हुआ। वीरेंद्र सिंह के नाम के साथ ‘मस्त’  मुनेश्वरा नंद खपरिया बाबा ने जोड़ दिया। वीरेंद्र सिंह 'मस्त' की ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति में पैर रखा। इस तरह वे राजनीति अखाड़े में पहुंचे।

विज्ञापन
 

वीरेंद्र सिंह 'मस्त' 1988 से 1989 तक भदोही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे, 1989 से 1992 तक भदोही भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। पहली बार वीरेंद्र सिंह 'मस्त' 1991 में भदोही लोकसभा से 10वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित घोषित किये गए। जबकि 1996 से 1998 भदोही भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

फिर से 1998 मे भदोही से 12वीं लोकसभा के लिए दूसरी बार निर्वाचित हुए। पहली बार बलिया से भारतीय जनता पार्टी से ही वर्ष 2009 में 15वीं लोकसभा का चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री स्वं चंद्रशेखरजी के पुत्र निरज शेखर के खिलाफ लड़े लेकिन हार गए। 

Virendra singh mast BJP candidate from ballia in loksabha election 2019
भरत सिंह (फाइल फोटो)

2014 में भदोही से ही तीसरी बार 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। लेकिन भाजपा ने वीरेंद्र सिंह 'मस्त' को टिकट देने के चक्कर में वर्तमान सांसद भरत सिंह का टिकट काट दिया। सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ का टिकट फाइनल होने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य समिति का निर्णय सराहनीय है। भाजपा का हर कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह मस्त के लिए जी जान लड़ा देगा। बलिया से मस्त भारी मतों से विजयी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed