{"_id":"5bc4ad36bdec22694d4310f5","slug":"villagers-beaten-lineman-blocked-electricity-in-protest-at-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः ग्रामीणों ने कनेक्शन जोड़ने को लेकर लाइनमैन को पीटा, विरोध में दर्जनों गांव की बिजली कर दी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः ग्रामीणों ने कनेक्शन जोड़ने को लेकर लाइनमैन को पीटा, विरोध में दर्जनों गांव की बिजली कर दी ठप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर जाने से खाली पडा सब स्टेशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में गाजीपुर के एक गांव में कुछ लोगों ने ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ने का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने प्राइवेट लाइनमैन की की पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने पांचों फीडर की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इससे करीब 47 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए हैं।
इस मामले में पीड़ित लाइनमैन ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। विभागीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। काफी समझाने पर 25 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार की शाम करीब चार बजे स्थित 33/11 ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन शहजाद (35) से सुहवल गांव में कुछ लोगों ने जले 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की शिकायत की थी। इस पर लाइनमैन आपूर्ति चालू करने के लिए गांव में पहुंचा और दूसरे ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ने की तैयारी करने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच गांव के कुछ लोग उसे वहां पहुंचे और दसरे ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ने से मना किया। इस पर लाइनमैन ने कहा कि कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा तो दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। इतना सुनते ही वहां मौजूद कुछ लोगों ने चेतावनी देते हुए वहां से जाने के लिए कहा। ऐसा ना करने पर लाइनमैन की जमकर पिटाई कर दी।

आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए
सब स्टेशन पर बंद किया गया ताला
- फोटो : amar ujala
घटना के बाद लाइनमैन विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचा और अन्य कर्मचारियों के साथ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचा और तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके बाद विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच नाराज कर्मचारियों ने पांचों फीडर की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इससे 47 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए, जिससे हजारों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई।
किसी तरह समझाने के बाद 25 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लाइनमैन की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है।
मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर विभागीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस संबंध में डीएम के बाला जी ने बताया कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन को निर्देश दिया जाएगा कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर शाम को चार बजे आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।