फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Villager protest over rotten cereal

खराब अनाज मिलने पर भड़के ग्रामीण

Sun, 11 Jan 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 11 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Villager protest over rotten cereal
राज्य पोषण मिशन के तहत आयर गांव को डीएम ने गोद लिया था। इस गांव में शनिवार को खराब अनाज ग्रामीणों में बांटे गए। वहीं ग्रामीणों का गुस्सा उस समय भड़क गया जब अनाज में मरा हुआ चूहा पाया गया।
विज्ञापन


इसको लेकर ग्रामीणों की कोटेदार से झड़प हो गई। ग्राम प्रधान जगमोहन राम के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। कोटेदार का कहना है कि एफसीआई की ओर से यह अनाज आवंटित किया गया है। अनाज बदलने के लिए एडीएम आपूर्ति ने एसडीएम पिंडरा को निर्देश दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण मोहन, सुगना, गीता, पुनवासी राम, रमेश, रामदुलार, श्यामदुलार, नंदलाल, मालती, मीरा आदि ने बताया कि वे कोटे की दुकान पर अनाज लेने गए थे। अनाज लेने के बाद देखा ही उनके गेहूं में मरे हुए चूहे पाए गए। साथ ही गेहूं और चावल में धूल और कंकड़ थे। इसे देखते ही ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत उन्होंने कोटेदार से इसपर आपत्ति जताई। गांववालों का कहना कि डीएम द्वारा ली गई गांव का यह हाल है तो बाकी गांवों की क्या स्थिति होगी। कोटेदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन जनवरी को अनाज आया था।

जब बोरा खोला गया तो इसकी जानकारी हुई। जनता को अनाज बांटने के सवाल पर उसने इसे गलती से देने की बात कही। अनाज को बदलने के लिए आपूर्ति विभाग से शिकायत की है।


जनता को हर हाल में बेहतर अनाज दिया जाता है। कई बार अनाजों के गोदाम में रखरखाव नहीं होने से अनाज खराब हो जाते हैं। जिसकी आपूर्ति कोटे की दुकानों पर भूल से हो जाती है। अनाज को बदलने के लिए एसडीएम पिंडरा को निर्देश दिया गया है ताकि जनता को अच्छा अनाज मिले। कोटेदार को ही हिदायत दी जाती है कि खराब अनाज आए तो उसे बांटे नहीं बल्कि उनके कार्यालय में सूचना दें।
केएन उपाध्याय, एडीएम आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed