{"_id":"5b914912867a557eb6030dfe","slug":"varanasi-women-accused-husband-for-unnatural-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वाली युवती ने पति पर कुकर्म और जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करने वाली युवती ने पति पर कुकर्म और जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी की एक युवती ने मेरठ निवासी अपने पति पर कुकर्म और उसके बड़े भाई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कैंट थाने में तहरीर दी। कैंट पुलिस ने प्रकरण की जांच आशा ज्योति केंद्र को सौंप कर रिपोर्ट मांगी है। युवती को आश्वस्त किया गया है कि केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पांडेयपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि बीते मार्च महीने में उसने मेरठ निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही उसे ससुराल में मायके से दस लाख रुपये और स्कार्पियो लाने के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। इस बीच पति ने उसके साथ लगातार कुकर्म करने का प्रयास किया।
विरोध करने और सुसराल के लोगों को बताने पर पति के बड़े भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। सास और ससुर की शह पर बीते 15 जुलाई को उसे मारपीट कर ससुराल से बाहर निकाल दिया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि युवती का प्रकरण आशा ज्योति केंद्र को जांच के लिए सौंपा गया है। रिपोर्ट आने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।