{"_id":"64aa161651394b0f07071c27","slug":"varanasi-weather-update-movement-of-clouds-continues-in-varanasi-meteorological-department-told-when-will-it-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather Update: वाराणसी में बादलों की आवाजाही बरकरार, मौसम विभाग ने बताया कब होगी भारी बारिश?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather Update: वाराणसी में बादलों की आवाजाही बरकरार, मौसम विभाग ने बताया कब होगी भारी बारिश?
Sun, 09 Jul 2023 07:39 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 09 Jul 2023 07:39 AM IST
सार
रविवार को भी आसमान में बादल नजर आए लेकिन सुबह से ही दोपहर जैसे उमस का एहसास हो रहा है। बादलों की यही स्थिति
विज्ञापन
वाराणसी में बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में पिछले कुछ दिनों की तरह ही शनिवार को भी मौसम ने कई बार करवट ली। सुबह हवाएं चलीं तो दोपहर तक आसमान में काले बादल छा गए। कुछ जगहों पर सामान्य से अच्छी बारिश हुई। जबकि दोपहर दो बजे के बाद धूप निकल आई। ऐसे में उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
रविवार को भी आसमान में बादल नजर आए लेकिन सुबह से ही दोपहर जैसे उमस का एहसास हो रहा है। बादलों की यही स्थिति रही तो बारिश के आसार भी बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Avantikapuri Dham : यहां जन्मेजय ने किया था नाग यज्ञ, सभी सांप जल कर हो गए थे भस्म, जानिए, क्या है ये रहस्य?
विज्ञापन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय स्तर पर बने दबाव के कारण कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। फिलहाल दस जुलाई के बाद से मानसून फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है और जिससे अच्छी बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन