{"_id":"602ec4e08ebc3ee8fb04103a","slug":"varanasi-varanasi-news-vns5754807195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर होगी त्रिकोणीय लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर होगी त्रिकोणीय लड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है। वहीं एनएसयूआई के पैनल ने चुनाव से पहले ही एक संकाय में अपनी जीत पक्की कर ली है।
छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। पुस्तकालय मंत्री पद पर दो उम्मीदवार मैदान में हैं। मानविकी और शिक्षा संकाय में प्रतिनिधि के पद पर तीन-तीन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संकाय तथा समाजकार्य में दो-दो, वाणिज्य संकाय और समाज विज्ञान संकाय में एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं। समाज विज्ञान संकाय में दो प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त होने के कारण निर्विरोध चुना जाएगा। चुनाव अधिकारी प्रो. कृपाशंकर जायसवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है।
परिसर के बाहर लगे पोस्टर और बैनर, कार्रवाई की चेतावनी
छात्रसंघ प्रत्याशियों ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों को ताक पर रखकर परिसर के बाहर भी प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय परिसर से बाहर प्रचार सामग्री चिपकाने पर रोक के बावजूद प्रत्याशियों के पोस्टर बैनर सड़कों पर नजर आ रहे हैं। इस मामले में चुनाव अधिकारी ने पत्र जारी कर सभी प्रत्याशियों से पोस्टर बैनर हटाने का निर्देश दिया है। चेतावनी जारी की गई है कि जल्द से जल्द अगर बैनर पोस्टर नहीं उतारे गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सभी छात्रनेताओं से अपील की गई है कि वह शपथ पत्र और प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना ना करें। शपथ पत्र के खिलाफ काम करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - प्रो. केएस जायसवाल, चुनाव अधिकारी
नाम वापसी के बाद बचे उम्मीदवार
अध्यक्ष पद
आलोक रंजन
शशि शेखर सिंह
विमलेश यादव
उपाध्यक्ष पद
संदीप पाल
संजय कुमार यादव
शशिधर जायसवाल
महामंत्री पद
अभय शक्ति सिंह
अमन भारद्वाज
प्रफुल पांडेय
संकाय प्रतिनिधि
मानविकी संकाय
गौतम शर्मा
निर्मल सिंह,
प्रमोद मौर्या
वाणिज्य संकाय
रितेश सोनकर
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय
कुसुम लता सोनकर
विशाल कन्नौजिया
विधि संकाय
रौनक जायसवाल
सत्येंद्र कुमार
शिक्षा संकाय
बादल सिंह
दीपक पटेल
विपिन पांडेय
समाजकार्य
ईश्वर चंद पटेल
मो. इकराम खान
समाज विज्ञान संकाय
मिलन मोदनवाल