{"_id":"58f33b754f1c1b387447060b","slug":"varanasi-ssp-moves-on-bike-for-inspect-varanasi-traffic-system","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बाइक पर निकले एसएसपी, दो दरोगा सहित आठ ट्रैफिक पुलिसकर्मी नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बाइक पर निकले एसएसपी, दो दरोगा सहित आठ ट्रैफिक पुलिसकर्मी नपे
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 16 Apr 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी नितिन तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिसिंग का जायजा लेने शनिवार को एसएसपी नितिन तिवारी अपने कार्यालय से बाइक पर निकले। किसी भी पुलिसकर्मियों को ये पता नहीं था कि उनके पुलिस कप्तान औचक निरीक्षण पर निकले हैं।
एसएसपी जब बाइक से निकले तो ट्रैफिक महकमे की पोल खुल गई। चिलचिलाती धूप में लोग ट्रैफिक जाम से जूझ रहे थे जबकि पुलिस नदारद थी। एसएसपी ने कचहरी, पुलिस लाइन चौराहा, चौकाघाट, मरी माई तिराहा, सिगरा थाना, रथयात्रा तक निरीक्षण करने के बाद कप्तान ने लापरवाही के आरोप में आठ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
वहीं, 11 होमगार्डों को ट्रैफिक ड्यूटी में कभी न लगाने का निर्देश एसपी ट्रैफिक को दिया।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही के आरोप में यातायात पुलिस के एक टीएसआई, तीन हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
11 होमगार्डों को ट्रैफिक ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले ट्रैफिक ब्रिगेड के सात लोगों को सेवामुक्त कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान एसएसपी सिगरा थाने भी पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान रास्ते में मिले ब्लैक फिल्म वाले 15 चार पहिया वाहनों का चालान कराया।
उधर, रोहनिया थाने के दरोगा श्रीप्रकाश सिंह और जंसा थाने के दरोगा हरीश यादव को विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने निलंबित कर दिया।

वीडियो देख पहुंचे बीयर ठेके पर
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में शहर के एक कॉन्वेंट स्कूल के इंटरमीडिएट के कुछ छात्र और एक छात्रा सिगरा स्थित आईपी मॉल के समीप बीयर ठेके के बाहर सिगरेट पीते दिख रहे थे।
इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम लोगोें ने स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और पुलिस को आड़े हाथों लिया था। शनिवार को एसएसपी इस बीयर ठेके पर भी पहुुंचे। ठेके के बाहर ही बीयर पी रहे चार लोगों का सिगरा पुलिस से चालान कराया।
साथ ही सेल्समैन को ताकीद की कि स्कूली बच्चे अगर दोबारा बीयर ठेके के आसपास भी नजर आए तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।