फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi sewamitra portal

सेवामित्र एप पर कराएं रजिस्ट्रेशन, मिलेगा रोजगार

Sun, 31 May 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
varanasi sewamitra portal
वाराणसी। यदि आप हुनरमंद और बेरोजगार हैं तो फिर सेवा मित्र एप के जरिए नौकरी पा सकते हैं। शासन के निर्देश पर सेवायोजन विभाग की ओर से सेवा मित्र एप तैयार किया गया है। जिसमें पंजीकरण कराकर रोजगार से जुड़ सकते हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वत: रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित कराने के उद्देश्य से एप बनाया गया है। प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के क्षेत्रों में जैसे- इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, मोटर सायकिल मरम्मत, ब्यूटीशियन, फोटोग्राफर, कारपेंटर, टीवी रिपेयर, ऑटो मैकेनिक आदि में रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। वहीं आमजन को भी अपने द्वार पर ही स्थानीय सेवा (लोकल सर्विस) प्रशिक्षित एवं विश्वसनीय अभ्यर्थी उपलब्ध हो सकेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि एप में सभी सेवाप्रदाता एजेंसियां भी पंजीकृत होंगी, जो रिक्तियों का विवरण एप में अपलोड करेंगी। एप्लीकेशन के प्रथम चरण में केवल सेवाप्रदाताओं के पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय, चौकाघाट में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed