फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Painful death of an elderly farmer on the railway track, chaos in the family

Varanasi: रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम, खेती से करते थे परिवार का भरण पोषण

Tue, 06 Jun 2023 01:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 06 Jun 2023 01:48 PM IST
सार

वाराणसी में जनसा थाना क्षेत्र के कपरफोरवा गांव निवासी हरीराम, भोर में टहलते हुए सजोई गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Varanasi: Painful death of an elderly farmer on the railway track, chaos in the family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

वाराणसी में सेवापुरी के जनसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के सामने आज भोर में ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध किसान हरीराम पटेल (60) की मौत हो गई। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: गंगा में डूबने से इकलौते बेटे की मौत, चार घंटे की मशक्कत के बाद मिली लाश
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के कपरफोरवा गांव निवासी हरीराम, भोर में टहलते हुए सजोई गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना जब ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी वहीं तो सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान की। हरीराम खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे और वह तीन पुत्रों के पिता भी हैं।  मृतक की पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed