फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi news

अब मंडलीय अस्पताल में भी मरीज करा सकेंगे सीटी स्कैन

Fri, 05 Feb 2021 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
varanasi news
वाराणसी। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। यहां जल्द ही सीटी स्कैन की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। बीएचयू को छोड़कर जिले का यह दूसरा सरकारी अस्पताल होगा, जहां मरीज सीटी स्कैन करा सकेंगे। इसके पहले दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में यह सुविधा है। अस्पताल प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति दे दी है। इसके बाद मशीन लगाए जाने के लिए जगह की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों से भी हर दिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी आदि की जांच हो रही है लेकिन सीटी स्कैन, एमआरआई की सुविधा नहीं है। पिछले दिनों कायाकल्प योजना के तहत मूल्यांकन के दौरान अस्पताल के एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार ने सीटी स्कैन, एमआरआई की सुविधा दिए जाने की मांग की थी। शासन स्तर पर स्वीकृति के बाद अब मशीन लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को इसके लिए मशीन लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और जगह की तलाश की। इस बारे में एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार ने बताया कि जगह चयन के बाद अब मशीन भी जल्द ही आ जाएगी। संभावना है कि होली के बाद से अस्पताल में मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed