{"_id":"636485fd0c826727c5215db5","slug":"varanasi-news-projection-mapping-will-be-done-at-chet-singh-ghat-the-story-of-mother-gangas-descent-on-earth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dev Deepawali 2022: काशी के चेत सिंह घाट पर होगा लेजर शो, 3D में दिखाई जाएगी मां गंगा के धरती पर अवतरण की कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Deepawali 2022: काशी के चेत सिंह घाट पर होगा लेजर शो, 3D में दिखाई जाएगी मां गंगा के धरती पर अवतरण की कथा
Fri, 04 Nov 2022 04:14 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 04 Nov 2022 04:14 PM IST
सार
उप निदेशक पर्यटन प्रीती श्रीवास्तव के मुताबिक, 20 लेजर प्रोजेक्टरर्स 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो का आयोजन होगा। इस शो से मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की कथा का 3-डी चित्रण किया जाएगा। प्रोजेक्शन मैपिंग में गंगा अवतरण के पौराणिक पात्रों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
देव दीपावली 2021
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देव दीपावली पर चेत सिंह घाट पर प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर लाइट शो होगा। पहली बार 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग में पौराणिक चरित्र जीवंत होंगे। उप निदेशक पर्यटन प्रीती श्रीवास्तव के मुताबिक, 20 लेजर प्रोजेक्टरर्स 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो का आयोजन होगा। इस शो से मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की कथा का 3-डी चित्रण किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रोजेक्शन मैपिंग में गंगा अवतरण के पौराणिक पात्रों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान बजने वाली संगीत ध्वनि और संवाद आयोजन में चार चांद लगाएगा। पौराणिक चरित्रों के संयोजन में तकनीकी का मेल कथा चरित्रों को जीवंत बना देगा। कार्यक्रम में लेजर लाइट मल्टीमीडिया का भी प्रस्तुतीकरण होगा।
विज्ञापन
इसमें संगीत और ध्वनि के साथ लेजर और प्रकाश का अनूठा संगम दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। नई दिल्ली के स्टूडियो में शो की शूटिंग और रिकॉर्डिंग पर दिन-रात काम हो रहा है। ताकि यह उत्कृष्ट प्रस्तुति देव दीपावली के दिन वाराणसी में गंगा घाटों को जीवंत बना सके। करीब 20 मिनट का यह शो 15 मिनट के अंतराल पर सात से रात 10 बजे तक होगा।
विज्ञापन